Bhojpuri Song: भोजपुरी संगीत प्रेमियों के लिए एक नया लोकगीत ‘दिलवा देबे के पड़ी’ रिलीज कर दिया गया है. इस सॉन्ग में एक्ट्रेस इशिका टोरिया की शानदार अदाकारी और गायिका प्रतिभा राज की मधुर आवाज का बेहतरीन संगम देखने को मिल रहा है. गाने को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लॉन्च किया गया है.
इशिका टोरिया के देसी अंदाज ने जीता दिल
‘दिलवा देबे के पड़ी’ को प्रतिभा राज ने अपनी सुरीली आवाज में गाया है. गाने के वीडियो में इशिका टोरिया पारंपरिक लुक में नजर आ रही हैं. पिंक और व्हाइट रंग के खूबसूरत घाघरा-चोली में उनका अंदाज काफी खूबसूरत लग रहा है. उनके एक्सप्रेशन, डांस मूव्स और स्क्रीन प्रेजेंस ने गाने में अलग ही जान डाल दी है.
वीडियो देखें पूरा
गाने से जुड़ी पूरी टीम
इस लोकगीत को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के बैनर तले प्रस्तुत किया गया है, जबकि इसके निर्माता रत्नाकर कुमार हैं. गीत के बोल रवि यादव ने लिखे हैं और संगीत विक्की वॉक्स ने तैयार किया है. वीडियो का निर्देशन आशीष सत्यार्थी ने किया है. डीओपी की जिम्मेदारी संतोष यादव और नवीन ने संभाली है. कोरियोग्राफी अनुज मौर्या, एडिटिंग आलोक गुप्ता, डीआई रोहित सिंह और प्रोडक्शन का काम पंकज सोनी ने किया है.
गाने को लेकर क्या बोलीं इशिका टोरिया?
इशिका टोरिया ने इस गीत को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वह इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर बेहद उत्साहित हैं. उन्होंने बताया कि यह एक साफ-सुथरा और पारिवारिक लोकगीत है, जिसे हर कोई अपने परिवार के साथ देख और सुन सकता है. इशिका ने प्रतिभा राज की आवाज की भी जमकर तारीफ की और कहा कि उनकी गायकी ने गाने को खास बना दिया है.
यह भी पढ़ें- Ritesh Pandey Bhojpuri Song: रितेश पांडे का नया गाना ‘रंगदार’ रिलीज, रक्षा गुप्ता के बॉस लेडी लुक ने जीता दिल
