Bhojpuri: सावन में साली संग देवघर जाने को बेकरार प्रदीप पांडे, बोले- देवघर जाईब साली संघे, आपने देखा क्या VIDEO

Bhojpuri: भोजपुरी गाना ‘देवघर जाईब साली संघे’ सावन में नया धमाका बन चूका है. प्रदीप पांडे और शिल्पी राज की आवाज में यह गाना यूट्यूब पर छाया हुआ है. जानें पूरी डिटेल.

Pradeep Pandey Chintu Devghar Jaib Sali Sanghe Song: सावन के पावन महीने में भोजपुरी संगीत प्रेमियों के लिए खुशखबरी है. खेसारी लाल यादव, पवन सिंह, निरहुआ और कल्लू के बाद अब प्रदीप पांडे “चिंटू” ने भी अपने फैंस को नया सावन स्पेशल गाना दिया है. उनका नया गाना ‘देवघर जाईब साली संघे’ यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है और रिलीज होते ही ट्रेंड करने लगा है. ऐसे में अगर आपने अबतक इस गाने को नहीं सुना है, तो आइए डिटेल में इसके बारे में सब बताते हैं.

गाने की थीम और अंदाज

‘देवघर जाईब साली संघे’ एक मस्तीभरा सावन गीत है, जिसमें प्रदीप पांडे अपनी साली के साथ देवघर जाने की बात करते हैं. गाने में हल्का फुल्का रोमांस, सावन की धार्मिक आस्था और कांवड़ यात्रा का मेल है, जो भोजपुरिया दर्शकों को खूब भा रहा है. यह गाना उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो सावन में कांवड़ लेकर देवघर जाते हैं.

गायक और कलाकार

  • गायक: प्रदीप पांडे और शिल्पी राज
  • कलाकार: प्रदीप पांडे और चांदनी सिंह
  • गीतकार: सुमित सिंह चंद्रवर्शी
  • संगीत: आर्या शर्मा
  • निर्देशक: तुषार केसरवानी
  • कोरियोग्राफी: राजा बाबू
  • प्रस्तुति: देसी धुन्स एंटरटेनमेंट

सोशल मीडिया पर धूम

प्रदीप पांडे ने इस गाने का पोस्टर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, “ॐ हर हर महादेव, आ रहा है धमाकेदार कांवड़ गीत सिर्फ देसीधुन्स यूट्यूब चैनल पर. अपना प्यार और आशीर्वाद बनाए रखें.”

गाने में चांदनी सिंह के साथ उनकी केमिस्ट्री दर्शकों को खूब लुभा रही है और यूट्यूब पर इसे हजारों व्यूज मिल चुके हैं.

यह भी पढ़े: Khesari Lal Yadav Piya Driver Ho Song: भक्ति और देसी तड़के का परफेक्ट मेल, खेसारी लाल यादव का ‘पिया ड्राइवर हो’ फिर बना ट्रेंडिंग सॉन्ग

यह भी पढ़े: Khesari Lal Yadav Bam Bam Lagatar Song: खेसारी लाल यादव का ‘बम बम लागतरs’ बना सावन का चार्टबस्टर, यूट्यूब पर मचा बवाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >