Bhojpuri: पवन सिंह का कांवड़ गीत ‘हरियर चूड़िया खातिर’ हुआ वायरल, आपने देखा क्या?

Bhojpuri Song: पवन सिंह का सावन स्पेशल कांवड़ गीत ‘हरियर चूड़िया खातिर’ 9 जुलाई को रिलीज हुआ और कुछ ही घंटों में 1.7 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया. गाने में पवन सिंह और नम्रता सिंह की दमदार केमिस्ट्री नजर आ रही है.

Bhojpuri Song: सावन 2025 की शुरुआत से ठीक पहले पावर स्टार पवन सिंह ने शिव भक्तों के लिए एक दमदार भोजपुरी कांवड़ गीत पेश किया है. इस नए गाने का नाम है ‘हरियर चूड़िया खातिर’, जिसे आज यानी 9 जुलाई को T-Series Hamaar Bhojpuri यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. रिलीज होते ही इस गाने ने धमाल मचा दिया है और कुछ ही घंटों में इसे 1.7 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

क्या है ‘हरियर चूड़िया खातिर’ की खास बात?

इस गाने में पवन सिंह एक ऐसे शिव भक्त के रोल में हैं जो कांवड़ यात्रा पर निकलते हैं, लेकिन इस दौरान उनकी ऑन-स्क्रीन बीवी (नम्रता सिंह) उनसे नाराज हो जाती है. वीडियो में वह कान पकड़कर माफी मांगते हुए नजर आते हैं. यह गाना भावनाओं, भक्ति और पारिवारिक रिश्तों का खूबसूरत मेल है.

गाने में पवन सिंह के साथ लोकप्रिय गायिका शिल्पी राज की आवाज सुनने को मिलती है. दोनों की जुगलबंदी इस गाने को और भी खास बना देती है.

फैंस का रिएक्शन

गाने को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं. कमेंट बॉक्स में लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “सावन आने में 5 दिन बाकी थे, परंतु आज पवन भईया का बोल बम गाना सुनकर लग रहा है कि सावन शुरू हो गया है.” दूसरे ने कहा, “आपकी आवाज में इतना रस है कि सुनकर मजा आ गया.” तीसरा यूजर लिखता है, “ये गाना पक्का वायरल होगा.”

गाने को अब तक 79 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और हजारों कमेंट्स आ चुके हैं.

यह भी पढ़े: Ramayana में मां सीता का किरदार निभाने पर साई पल्ल्वी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मुझे उनकी यात्रा का अनुभव…

यह भी पढ़े: Bhojpuri: पवन सिंह का बोलबम सॉन्ग ‘जागी ए बाबा’ सावन से पहले फिर हुआ वायरल, करोड़ों व्यूज के साथ बना भक्तों की पहली पसंद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >