Bhojpuri: सावन स्पेशल गाने की हुई बारिश, खेसारी लाल यादव ने बना दी अंबानी ऐ बाबा से मचाया तहलका

Bhojpuri: सावन का महीना आते ही भोजपुरी इंडस्ट्री में एक के बाद एक सावन गीतों की बारिश हो रही है. अब खेसारी लाल यादव का एक सॉन्ग ट्रेंड कर रहा है, जिसका नाम ‘बना दी अंबानी ऐ बाबा’ है. अगर आपने नहीं सुना है, तो इसे एंजॉय कर सकते हैं.

Bhojpuri: सावन महीने की शुरुआत होने वाली है. ऐसे में भक्त भोलेनाथ की भक्ति में लीन होने के लिए तैयार है. इसी बीच भोजपुरी इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक धमाकेदार गाने रिलीज हो रहे हैं, जो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहे हैं. कई ऐसे भी गीत है, जो वायरल हो रहे हैं. इसी में खेसारी लाल यादव का एक सावन स्पेशल सॉन्ग धूम मचा रहा है. इसका नाम ‘बना दी अंबानी ऐ बाबा’ है. यह यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है.

सावन में खेसारी लाल यादव का ये गाना बना ट्रेडिंग

सावन के पावन महीने में खेसारी लाल यादव का भोजपुरी सॉन्ग ‘बना दी अंबानी ऐ बाबा’ वायरल हो रहा है. इसे 11 महीने पहले Annapurna Films DJ के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था. अब तक इसे 8 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. गीत में खेसारी के साथ चाहत सिंह दिखाई दे रही हैं. दोनों मिलकर भोलेनाथ से मन्नत मांग रहे हैं. उनकी केमिस्ट्री लाजवाब लग रही है.

बना दी अंबानी ऐ बाबा सॉन्ग के बारे में

‘बना दी अंबानी ऐ बाबा’ सॉन्ग को शिल्पी राज ने गाया है. वहीं लिरिक्स अखिलेश कश्यप ने लिखे हैं. इसके म्यूजिक डायरेक्टर रौशन सिंह और निर्देशन सुनील रॉक ने हैं. इसके अलावा साल 2025 में खेसारी का नया गाना भी रिलीज हुआ है, जो खूब ट्रेंड कर रहा है. इसका नाम ‘ड्राइवर अभी नया बा’ है. इस गीत में उनके साथ सुनीता सिंह है. दोनों के इस सॉन्ग को मिलियंस व्यूज मिल चुके हैं.

यह भी पढ़ें- Kaun Banega Crorepati: 25 साल बाद केबीसी छोड़ने पर अमिताभ बच्चन ने फाइनली तोड़ी चुप्पी, कहा- जीवन में सुधार लाने…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >