Bhojpuri Film: दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की नई फिल्म ‘बलमा बड़ा नादान 2’ का ट्रेलर रिलीज, पागल पति के किरदार में आएंगे नजर

Bhojpuri Film: दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ की फिल्म ‘बलमा बड़ा नादान 2’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर में निरहुआ का पागल वाला किरदार और बदलती जिंदगी देखने को मिली. जानें फिल्म की स्टारकास्ट और रिलीज डेट की डिटेल्स.

Balma Bada Nadaan 2 Trailer: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और सिंगर दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’** की फिल्में हमेशा ही फैंस के बीच चर्चा में रहती हैं. इस बार निरहुआ का म्यूजिक एल्बम नहीं बल्कि उनकी नई फिल्म ‘बलमा बड़ा नादान 2’** सुर्खियों में है. स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त को फिल्म का ट्रेलर यूट्यूब पर रिलीज किया गया है, जिसमें वह एक पागल के किरदार में नजर आ रहे हैं. आइए बताते हैं इस फिल्म की पूरी डिटेल्स.

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर-

ट्रेलर में निरहुआ का नया अवतार

फिल्म के ट्रेलर में निरहुआ आधी फिल्म तक पागल के किरदार में नजर आते हैं, लेकिन शादी के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है. यह ट्रैक दर्शकों को इमोशनल और एंटरटेनिंग दोनों तरह का अनुभव देने वाला है

इस ट्रेलर की जानकारी GMJ भोजपुरी (Global Music Junction) के इंस्टाग्राम पेज से शेयर की गई, जहां लिखा गया, “धमाल मचाने आ रही है फिल्म बलमा बड़ा नादान 2, अभी इसका ट्रेलर देखें.”

फिल्म की स्टारकास्ट और टीम

  • लीड एक्टर्स: दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, ऋचा दीक्षित
  • सपोर्टिंग कास्ट: विजय महादेव गोस्वामी, संजय पांडे, पुष्पा वर्मा, मनोज सिंह टाइगर, कादिर शेख
  • डायरेक्टर और राइटर: महमूद आलम
  • प्रोड्यूसर: महमूद आलम और समीर आफताब
  • म्यूजिक: मधुकर आनंद
  • सिंगर्स: नीलकमल सिंह, शिल्पी राज, कल्पना पटवारी, प्रियंका सिंह

फिल्म में निरहुआ का लुक और अंदाज पहले से बिल्कुल अलग है, जिसे देखकर फैंस के बीच फिल्म की रिलीज को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है.

बलमा बड़ा नादान 2 रिलीज डेट

‘बलमा बड़ा नादान 2’ का ट्रेलर ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है. ट्रेलर ने दर्शकों में फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है. हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट अभी अनाउंस नहीं हुई है

यह भी पढ़े: Khesari Lal Yadav Marad Bada Kaisan Song: खेसारी लाल यादव का नया धमाका ‘मरद बाड़ा कइसन’ हुआ रिलीज, रोमांटिक अंदाज में रक्षा गुप्ता को किया तंग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >