Bhojpuri Film: संस्कार, समाज और संघर्ष के ताने-बाने में बुनी भोजपुरी फिल्म ‘बाबुल की दुआएं’, जानें कब और कहां देखें

Bhojpuri Film: भोजपुरी पारिवारिक ड्रामा फिल्म ‘बाबुल की दुआएं’ का यूट्यूब प्रीमियर 27 दिसंबर को B4U भोजपुरी चैनल पर होगा. जानिए फिल्म की कहानी, कलाकार और रिलीज डिटेल्स.

Bhojpuri Film: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक इमोशनल फैमिली ड्रामा जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाली है. पारिवारिक मूल्यों और संघर्षों को दर्शाती फिल्म ‘बाबुल की दुआएं’ का डिजिटल प्रीमियर यूट्यूब पर किया जाएगा. यह फिल्म B4U भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगी.

फिल्म के लीड एक्टर प्रशांत सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए इस प्रोजेक्ट की जानकारी साझा की है. उन्होंने फिल्म के कलाकारों के साथ एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि यह फिल्म 27 दिसंबर, शनिवार सुबह 8 बजे यूट्यूब प्रीमियर के रूप में दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी. ऐसे में अगर आप भी लंबे वक्त से कोई भोजपुरी इमोशनल ड्रामा देखने की सोच रहे थे, तो आपको सिर्फ कुछ दिन और इंतजार करना होगा. ऐसे में आइए तब तक फिल्म की बाकी डिटेल्स जान लेते हैं.

‘बाबुल की दुआएं’ की स्टार कास्ट और क्रू

‘बाबुल की दुआएं’ का निर्देशन अजय कुमार झा ने किया है. फिल्म में काजल यादव, आकाश यादव, माया यादव, पायस पंडित, विनोद मिश्रा, प्रेम दुबे, स्वीटी सिंह, संतोष श्रीवास्तव, प्रिया वर्मा, पुष्पेंद्र राय, पूनम मौर्य, अंशु तिवारी, सत्यप्रकाश, बंधू खन्ना और संगीता श्रीवास्तव जैसे अनुभवी कलाकार नजर आएंगे.

इस फिल्म की कहानी और पटकथा सत्येंद्र सिंह ने लिखी है, जो एक मां और उसकी दो बेटियों के संघर्ष को बेहद इमोशनली पेश करती है. संगीत की कमान मशहूर संगीतकार ओम झा ने संभाली है, जबकि सिनेमैटोग्राफी मनोज सिंह ने की है. फिल्म के निर्माता संदीप सिंह, धीरेन्द्र कुमार और कुणाल तिवारी हैं.

‘बाबुल की दुआएं’ फिल्म की कहानी क्या है?

पहले ही रिलीज हो चुके ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे एक महिला अपने पति के निधन के बाद अकेले अपनी दो बेटियों की जिम्मेदारी उठाती है. बेटियों की शादी, समाज के ताने, रिश्तों का टूटना और आखिरकार उम्मीद की जीत, यही इस कहानी की आत्मा है.

पारिवारिक भावनाओं से भरपूर यह फिल्म दर्शकों को रिश्तों की अहमियत और माता-पिता के त्याग का अहसास कराएगी.

यह भी पढ़ें- Khushi Kakkar New Bhojpuri Song: वायरल हुआ खुशी कक्कड़ का नया गाना ‘झुमका चाही’, ग्लैमरस अंदाज में झुमके की डिमांड करती दिखीं अनुराध्या यादव

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >