Bhojpuri Film: ‘बाप बड़ा न भैया सबसे बड़ा रुपैया’ ट्रेलर रिलीज होते ही छाया, एक्शन-इमोशन और मजेदार कॉमेडी का मिलेगा परफेक्ट तड़का

Bhojpuri Film: ‘बाप बड़ा न भैया सबसे बड़ा रुपैया’ का दमदार ट्रेलर रिलीज होते ही यूट्यूब पर छा गया है. एक्शन, इमोशन और कॉमेडी से भरपूर दो भाइयों की कहानी दर्शकों का दिल जीत रही है. जानें खासियत और फिल्म की रिलीज डिटेल्स.

Bhojpuri Film: भोजपुरी सिनेमा में एक्शन, इमोशन, रोमांस और कॉमेडी का अनोखा मेल हमेशा से दर्शकों को खींचता आया है. इसी पैक्ड एंटरटेनमेंट के साथ एक नई फिल्म ‘बाप बड़ा न भैया सबसे बड़ा रुपैया’ का धांसू ट्रेलर रिलीज किया गया है, जो आते ही यूट्यूब पर छा गया है. दमदार ऐक्शन, इमोशनल कहानी और भाइयों की मजबूत बॉन्डिंग ने ट्रेलर को खास बना दिया है.

फिल्म का ट्रेलर चंदा चैनल पर जारी किया गया है, जिसे मणि शंकर प्रसाद और गोपाल पाठक ने डायरेक्ट किया है. SSP फिल्म्स एंड एंटरटेनमेंट के बैनर तले श्वेता भारती की प्रोड्यूस की गई इस फिल्म में आनंद देव मिश्रा और अविनाश साही लीड रोल में नजर आएंगे. ऐसे में आइए अब इसके ट्रेलर की खासियत और फिल्म की जरूरी डिटेल्स पर नजर डालते हैं.

पहले यहां देखें फिल्म का ट्रेलर-

‘बाप बड़ा न भैया सबसे बड़ा रुपैया’ के ट्रेलर की खासियत

चार मिनट लंबे ट्रेलर की शुरुआत शंखनाद और एक इमोशनल सीन से होती है, जहां एक मां खलनायक को चेतावनी देते हुए कहती है “तेरे पाप का घड़ा अब भर गया है.”

इसके बाद कहानी दो भाइयों चुन्‍नू और मुन्‍नू पर केंद्रित हो जाती है, जो मेहनत और बुलंद हौसलों के साथ पुलिस में भर्ती होते हैं. ट्रेलर में इन दोनों भाइयों का ऐक्शन, इमोशन और रोमांस तीनों ही फुल पावर में दिखाया गया है.

कुल मिलाकर कहानी में ट्विस्ट, विलेन का दबदबा, रोमांटिक ट्रैक, मजेदार कॉमेडी और बदले की भावना ट्रेलर को शुरू से अंत तक बांधे रखती है.

फिल्म की कास्ट और रिलीज डेट

फिल्म में आनंद देव मिश्रा, अविनाश साही, संजू सोलंकी, ध्रु कोइराला, नविता पांडे, सोनी बीसी, मणि शंकर प्रसाद और डॉ. सलिल कुमार जैसे कलाकार नजर आएंगे. वहीं, फिल्म की कहानी अनिल विश्वकर्मा ने लिखी है. जबकि, संगीत और गीत एस. कुमार के हैं.

हालांकि, मेकर्स ने अभी इसकी रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन ट्रेलर ने दर्शकों को खूब उत्साहित कर दिया है.

यह भी पढ़ें- Shilpi Raj New Bhojpuri Song: शिल्पी राज का नया गाना ‘नईहर के रंगदार’ रिलीज होते ही वायरल, जबरदस्त बीट्स और लिरिक्स ने मचाई धूम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >