टुनटुन यादव का भोजपुरी चइता सॉन्ग ‘ट्रैक्टर चलावतानी’ हुआ वायरल, फैंस बोले- 5 मिलियन पक्का

Tuntun Yadav New Bhojpuri Song: भोजपुरी चइता सॉन्ग ‘ट्रैक्टर चलावतानी’ रिलीज होते ही वायरल हो रहा है. टुनटुन यादव की आवाज में सजा यह गाना दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है.

Tuntun Yadav New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में चइता सीजन के बीच एक और दिल छू लेने वाला गाना “ट्रैक्टर चलावतानी” रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है. टुनटुन यादव की दर्दभरी आवाज में सजा यह सैड चइता सॉन्ग इमोशन्स से भरपूर है, जो सीधे दिल को छूता है. गाने के बोल और म्यूजिक में गांव की मिट्टी की खुशबू और जुदाई का दर्द साफ महसूस होता है, जिससे यह ट्रैक श्रोताओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है.

गाने के पीछे की टीम

भोजपुरी चइता सॉन्ग “ट्रैक्टर चलावतानी” अपनी मजबूत टीम और शानदार म्यूजिक प्रोडक्शन के चलते तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. इस गाने को टुनटुन यादव ने अपनी दर्दभरी आवाज में गाया है, जबकि इसके भावपूर्ण बोल सुनील सागर ने लिखे हैं. म्यूजिक विक्की वॉक्स ने दिया है, जो गाने के इमोशन को और गहराई देता है. हीरो स्टूडियो पटना में रिकॉर्ड हुए इस ट्रैक को जयकुमार यादव ने कंपोज किया है और बीके बिहारी ने मिक्सिंग का काम संभाला है. वीडियो का निर्देशन वरुण यादव और धर्मेंद्र यादव ने किया है, जिसमें टुनटुन यादव और मानवी सिंह की केमिस्ट्री देखने लायक है. एडिटिंग वीके बॉस ने की है, वहीं यूट्यूब मैनेजमेंट आलोक यादव और डिजिटल हैंडलिंग विक्की यादव द्वारा की गई है. मार्सऑर्बिट एंटरटेनमेंट के मैनेजमेंट और टुनटुन यादव ऑफिशियल के लेबल तले रिलीज हुआ यह गाना दर्शकों के बीच खासा पसंद किया जा रहा है.

फैंस जमकर बरसा रहे प्यार

“ट्रैक्टर चलावतानी” गाने को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है, जिसका अंदाजा सोशल मीडिया पर आ रहे कमेंट्स से साफ लगाया जा सकता है. एक यूजर @aashish-6262 ने उत्साह में लिखा, “Jio tuntun bhaiya”, वहीं @Nareshtuntunahiran ने गाने की सफलता को लेकर भरोसा जताते हुए कहा, “5 मिलियन पक्का है टुनटुन bhaiya”. इन प्रतिक्रियाओं से साफ है कि यह सॉन्ग तेजी से लोगों के दिलों में जगह बना रहा है और व्यूज के मामले में भी बड़ा रिकॉर्ड बना सकता है.

यह भी पढ़ें: भोजपुरी इंडस्ट्री का नया गाना ‘रंगदार बाबुसाहेब’ मचा रहा धमाल, फैंस ने दिए जबरदस्त रिएक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >