Bhojpuri Bawaal Promo: जियो हॉटस्टार के रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें खूब मस्ती देखने को मिल रही है. प्रोमो में राधे मां पवन सिंह की शादी को लेकर बात करती नजर आती हैं, वहीं भारती सिंह एक मजेदार गेम खेलती हैं. इस गेम में पवन सिंह को नोरा फतेही और तमन्ना भाटिया में से किसी एक को चुनना था. पवन ने बिना ज्यादा सोचे तमन्ना का नाम चुना और फिर उनके लिए गाना भी गाने लगे. इसके बाद आम्रपाली दुबे ने ऐसा मजेदार कमेंट किया कि वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे.
Radhe Maa Prediction: पवन सिंह को लेकर राधे मां ने कही ये बात
प्रोमो की शुरुआत राधे मां और पवन सिंह की बातचीत से होती है. राधे मां पवन सिंह को आशीर्वाद देते हुए उनकी शादी को लेकर एक बात कहती हैं. वह बताती हैं कि 45 साल की उम्र में पवन सिंह को एक अच्छी और प्यार करने वाली पत्नी मिलेगी.
राधे मां की यह बात सुनकर वहां मौजूद लोग मुस्कुराने लगते हैं. पवन सिंह भी इस दौरान शांत होकर उनकी बात सुनते नजर आते हैं. लेकिन इसके बाद जो होता है, वह प्रोमो का सबसे मजेदार हिस्सा बन जाता है.
Bharti Singh Game: नोरा और तमन्ना में से किसे चुनेंगे स्टार्स?
इसके बाद कॉमेडियन भारती सिंह की एंट्री होती है. भारती अपने साथ नोरा फतेही और तमन्ना भाटिया के पोस्टर लेकर आती हैं. वह शो में मौजूद सितारों से पूछती हैं कि दोनों एक्ट्रेसेस में से उन्हें कौन ज्यादा पसंद है.
सबसे पहले सवाल दिनेश लाल यादव निरहुआ से पूछा जाता है. निरहुआ इस सवाल का सीधा जवाब देने के बजाय अपने देसी अंदाज में आम्रपाली दुबे की ओर इशारा कर देते हैं.
Nirahua Funny Answer: निरहुआ ने आम्रपाली को बताया अपनी पसंद
निरहुआ कहते हैं, “जिसके पास भोजपुरी की ‘कैट’ है, उसके लिए ना दिस है ना दैट है!” उनका इशारा आम्रपाली दुबे की तरफ होता है.
निरहुआ की यह बात सुनकर सेट पर मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं. आम्रपाली भी इस मजेदार जवाब पर मुस्कुराती नजर आती हैं.
Pawan Singh Tamannaah Bhatia: पवन ने चुनी तमन्ना
अब बारी आती है पवन सिंह की. भारती जब उनसे नोरा फतेही और तमन्ना भाटिया में से किसी एक को चुनने के लिए कहती हैं, तो पवन सिंह सीधे तमन्ना भाटिया का पोस्टर चुन लेते हैं.
इतना ही नहीं, तमन्ना को चुनने के बाद पवन उनके लिए रोमांटिक अंदाज में गाना भी गाने लगते हैं. पवन का यह अंदाज देखकर आम्रपाली दुबे अपनी हंसी नहीं रोक पातीं.
Amrapali Dubey Reaction: आम्रपाली ने पवन की कर दी खिंचाई
राधे मां की 45 साल वाली बात और पवन सिंह के तमन्ना के लिए रोमांटिक गाना गाने को जोड़ते हुए आम्रपाली दुबे भी मौका नहीं छोड़तीं.
वह मजाकिया अंदाज में कहती हैं, “चार साल में आने वाली हैं.” आम्रपाली की यह बात सुनते ही पवन सिंह और वहां मौजूद बाकी लोग हंसने लगते हैं.
यानी राधे मां की भविष्यवाणी से शुरू हुआ यह पूरा मामला तमन्ना भाटिया तक पहुंच गया और आम्रपाली के एक पंच ने माहौल को और मजेदार बना दिया.
