भोजपुरी बवाल पर पवन सिंह और निरहुआ ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अब दिखेगी हमारी अनफिल्टर्ड लाइफ

2 अगस्त से शुरू होने वाले 'भोजपुरी बवाल' को लेकर भोजपुरी स्टार्स ने बात की. उन्होंने कहा कि हमारी असली पहचान जानने का मौका मिलेगा.

जियोहॉटस्टार और कलर्स ने अपनी नई रियलिटी सीरीज 'भोजपुरी बवाल' की पहली झलक रिलीज कर दी है. 2 अगस्त से शुरू होने वाले इस शो में पवन सिंह, दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव जैसे चर्चित चेहरे अपनी अनफिल्टर्ड लाइफ दिखाएंगे.

Pawan Singh On Bhojpuri Bawaal: भोजपुरी बवाल को लेकर क्या बोले पवन सिंह

'भोजपुरी बवाल' को लेकर पवन सिंह ने मनी कंट्रोल संग बातचीत करते हुए कहा, "सालों से लोगों ने हमारे बारे में न जाने कितनी बातें सुनी हैं. कुछ सच थीं, कुछ बढ़ा-चढ़ाकर कही गईं और कई बातें पूरी तरह अफवाह निकलीं. इस शो के जरिए दर्शकों को हेडलाइंस से आगे बढ़कर हमारी असली पहचान जानने का मौका मिलेगा. ट्रेलर में आपने जो देखा है, वो तो सिर्फ शुरुआत है."

Nirahua On Bhojpuri Bawaal: निरहुआ ने भोजपुरी बवाल को लेकर क्या कहा

वहीं निरहुआ ने कहा, "‘भोजपुरी बवाल’ की सबसे खास बात यही है कि यहां कोई भी परफेक्ट बनने की कोशिश नहीं कर रहा. हम साथ में हंसते हैं, बहस करते हैं, एक-दूसरे की टांग खींचते हैं और खुलकर अपनी बात रखते हैं. यही इस सफर को सबसे ज्यादा रियल बनाता है. और हां... प्रोमो में मैंने जो कहा है, उसका जवाब 2 अगस्त से दर्शक खुद दे देंगे."

Bhojpuri Stars On Bhojpuri Bawaal: भोजपुरी बवाल को लेकर क्या बोले भोजपुरी स्टार्स

आम्रपाली दुबे ने कहा कि इस शो के जरिए फैंस को कैमरे के पीछे की असली दुनिया देखने का मौका मिलेगा. वहीं काजल राघवानी ने साफ किया कि यह सीरीज जबरदस्ती का ड्रामा दिखाने के लिए नहीं बनाई गई है, बल्कि इसमें कलाकारों की असली पर्सनैलिटी, रिश्ते और अनफिल्टर्ड लाइफ को करीब से पेश किया जाएगा. तेज प्रताप यादव ने कहा कि भोजपुरी बेल्ट में ऐसी कई कहानियां हैं, जो बड़े मंच पर पहुंचने की हकदार हैं और यह शो उसी मिट्टी की सच्ची झलक दर्शकों तक पहुंचाएगा.

Bhojpuri Bawaal Promo: भोजपुरी बवाल का प्रोमो आया था सामने

'भोजपुरी बवाल' की पहली झलक की शुरुआत डिनर टेबल पर बैठे सभी स्टार्स से होती है, जहां वे इस बात पर चर्चा करते नजर आते हैं कि दर्शकों के सामने शो को किस अंदाज में पेश किया जाए, लेकिन माहौल ज्यादा देर तक शांत नहीं रहता. कुछ ही पलों में हल्की-फुल्की बातचीत तीखी बहस में बदल जाती है. इस दौरान सभी सितारे एक-दूसरे की टांग खींचते, पुराने विवादों, अफवाहों और अपनी पब्लिक इमेज को लेकर खुलकर बात करते दिखाई देते हैं.

ये भी पढ़ें: आप ही से प्यार हुआ था... पवन सिंह से इश्क का कबूलनामा, फिर आम्रपाली पर लगे आरोप, 'भोजपुरी बवाल' का पहला प्रोमो आउट

ये भी पढ़ें: Peddi की ब्लॉकबस्टर सफलता पर इमोशनल हुए राम चरण, बोले- कामयाबी सिर्फ…



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >