Bhojpuri Bawaal: भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर पवन सिंह ने लगाए धड़ाधड़ पुश-अप्स, ‘भोजपुरी बवाल’ में दिखा पावर स्टार का दम

Bhojpuri Bawaal: पवन सिंह और भारती सिंह का मजेदार अंदाज ‘भोजपुरी बवाल’ में देखने को मिला. जहां पवन ने भारती को पीठ पर बैठाकर पुश-अप्स लगाए, वहीं भारती ने राधे मां से पवन के लिए अच्छा जीवनसाथी मिलने की कामना भी की.

Bhojpuri Bawaal: जियो हॉटस्टार के रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का एक अलग अंदाज देखने को मिल रहा है. शो में जहां वह अपनी निजी जिंदगी से जुड़े किस्से शेयर कर रहे हैं, वहीं मस्ती-मजाक के दौरान अपनी फिटनेस का दम भी दिखा रहे हैं. हाल ही में कॉमेडियन भारती सिंह शो में पहुंचीं, जिसके बाद सेट पर खूब हंसी-मजाक हुआ. इसी दौरान पवन सिंह ने कुछ ऐसा कर दिया कि वहां मौजूद हर कोई उन्हें देखता रह गया.

Pawan Singh Push-Ups: भारती को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स

शो के दौरान भारती सिंह ने अपने मजाकिया अंदाज में पवन सिंह की फिटनेस पर चुटकी ली. इसके बाद पवन ने भी बिना देर किए अपनी ताकत का लाइव डेमो देने का फैसला कर लिया.

पवन सिंह फर्श पर लेट गए और भारती सिंह से अपनी पीठ पर बैठने को कहा. भारती जैसे ही उनकी पीठ पर बैठीं, पवन सिंह ने पुश-अप्स लगाना शुरू कर दिया. भारती का वजन होने के बावजूद पवन लगातार पुश-अप्स करते रहे.

इस दौरान भारती सिंह भी पवन की ताकत देखकर हैरान रह गईं. सेट पर मौजूद लोगों के लिए भी यह पूरा पल काफी मजेदार था.

Bhojpuri Bawaal Viral Video: पवन का अंदाज देख गूंज उठा सेट

पवन सिंह को इस तरह पुश-अप्स करते देख सेट पर तालियां बजने लगीं. भारती सिंह के साथ उनकी यह मस्ती सोशल मीडिया पर भी चर्चा में है. शो के इस पल का वीडियो क्लिप फैंस के बीच खूब पसंद किया जा रहा है.

पवन के फैंस उनके इस अंदाज को देखकर उनकी फिटनेस और एनर्जी की तारीफ कर रहे हैं. वैसे भी पवन सिंह को उनके दमदार अंदाज के लिए जाना जाता है और ‘भोजपुरी बवाल’ में उनका यही अंदाज एक बार फिर देखने को मिल रहा है.

Radhe Maa In Bhojpuri Bawaal: पवन सिंह से निजी जिंदगी पर हुआ सवाल

शो में भारती सिंह सिर्फ पवन की फिटनेस पर ही मजाक करती नजर नहीं आईं. एक दूसरे प्रोमो में वह पवन सिंह और काजल राघवानी को राधे मां से मिलवाती दिखाई दीं.

भारती राधे मां से कहती हैं कि वह अपने ज्ञान से लोगों के दुख-दर्द दूर कर देती हैं. इसके बाद पवन सिंह राधे मां के पैर छूते हैं और सभी लोग बैठ जाते हैं. तभी भारती पवन की निजी जिंदगी को लेकर मजेदार सवाल पूछ देती हैं.

Pawan Singh Marriage: भारती ने पवन सिंह के लिए मांगा अच्छा पार्टनर

भारती सिंह राधे मां से पवन सिंह के लिए एक अच्छा जीवनसाथी मिलने की कामना करने को कहती हैं. वह मजाकिया अंदाज में पवन की निजी जिंदगी का जिक्र करते हुए कहती हैं कि उन्हें इस मामले में कई बार धोखा मिल चुका है.

भारती की बात सुनकर राधे मां पवन सिंह को अपने पास बुलाती हैं. पवन भी तुरंत हाथ जोड़कर उनके सामने खड़े हो जाते हैं. पूरा सीन काफी मजेदार है, लेकिन इसी बहाने पवन की निजी जिंदगी भी बातचीत का हिस्सा बन जाती है.

ये भी पढ़ें: बिना शादी मां बनना चाहती हैं Amrapali Dubey, पवन सिंह ने किया सपोर्ट, बोले- खूबसूरत फैसला


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >