काजल या आम्रपाली? किसके साथ गाने में काम करना लगा बेस्ट, सवाल सुनकर ‘पावर स्टार’ बोले- ‘मैं पागल हो जाऊंगा’

रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' के मंच पर पवन सिंह, निरहुआ और आम्रपाली दुबे के बीच मजेदार किस्से हुए. एक गाने को लेकर पवन सिंह असमंजस में थे, जिस पर आम्रपाली ने सबको हंसा दिया.

रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' के नए एपिसोड की शुरुआत बहुत ही मजेदार और ठहाकों के साथ हुई. शो के मंच पर कॉमेडी क्वीन भारती सिंह, दिनेश लाल यादव 'निरहुआ', आम्रपाली दुबे और 'पावर स्टार' पवन सिंह एक साथ नजर आए. एपिसोड की शुरुआत में ही होस्ट भारती सिंह ने पवन सिंह के सामने एक ऐसा धर्मसंकट खड़ा कर दिया, जिसने वहां मौजूद सभी लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया.

एपिसोड के दौरान मंच पर दो बोर्ड रखे गए थे. एक बोर्ड पर आम्रपाली दुबे का गाना 'राति दिया बुता के पिया क्या क्या किया' लिखा था और दूसरे बोर्ड पर काजल राघवानी का गाना 'छलकत हमरो जवनिया' लिखा था. पवन सिंह को इन बोर्ड्स पर स्टैम्प लगाकर यह बताना था कि उन्हें किसका गाना ज्यादा अच्छा लगता है और किसके साथ काम करके ज्यादा अच्छा लगा.

Amrapali Took The Final Decision: आम्रपाली ने खुद ही सुना दिया फैसला

इस मुश्किल टास्क को देखकर पवन सिंह काफी असमंजस में पड़ गए और मजाकिया अंदाज में अपनी परेशानी जाहिर करने लगे. तभी निरहुआ ने बीच में दखल देते हुए चुटकी ली और कहा "दोस्ती अपनी जगह ठीक है, लेकिन फैसला तुम्हें खुद ही करना है." निरहुआ की बात सुनकर, पवन सिंह की राय जाने बिना और किसी की सुने बिना ही आम्रपाली दुबे ने खुद आगे बढ़कर अपने ही गाने वाले बोर्ड के पक्ष में फैसला सुना दिया.

Amrapali Asked Pawan Singh: ‘आपका चयन वही था ना?’

फैसला सुनाने और टिक लगाने के बाद ताली बजाते हुए आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह से पूछा, "आपका चयन वही था ना?" इस पर पवन सिंह ने भी मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कहा, "मैं कहीं भी था, पर अब आपने जहां लगा दिया है, मैं वहीं पर हूं." इसका मतलब साफ था कि पवन सिंह का फैसला जो कुछ भी रहा हो, लेकिन आम्रपाली के स्टैम्प लगाने के बाद अब वही फैसला सही माना जाएगा.

Nirahua Said To Pawan Singh: ‘अब दिल से खेल खत्म, दिमाग से चलेगा भाई’

पवन सिंह का यह जवाब सुनते ही निरहुआ कहां चुप रहने वाले थे. उन्होंने तुरंत टांग खींचते हुए कहा, "जहां भी थे ना, अब जहां आ गए हो वही सही है. भाई मेरा अब दिमाग से चलेगा, दिल से खेलने का समय खत्म हो गया." निरहुआ की इस बात पर पूरे सेट पर हंसी के ठहाके गूंज उठे. इसके बाद पवन सिंह ने हंसते हुए और झेंपते हुए कहा, "अरे नहीं यार, मैं पागल हो जाऊंगा!" 'भोजपुरी बवाल' के इस शुरुआती सेगमेंट ने यह साफ कर दिया कि भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज सितारों के बीच ऑन-स्क्रीन मस्ती और आपसी केमिस्ट्री का कोई जवाब नहीं है.

ये भी पढ़ें: Pawan Singh का ऑफर ठुकराने वाली ये लड़की कौन है? बोली- नहीं यार भोजपुरी नहीं करूंगी

ये भी पढ़ें: Bhojpuri Bawal Promo: बिहारी स्टाइल में पवन सिंह ने बनाया दाल-भात-भुजिया, जन्नत जुबैर को भी पढ़ा दिया ‘हरियर मर्चा’ का पाठ


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikita Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >