Bhojpuri Bawaal New Promo: भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे जियो हॉटस्टार के रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में नजर आने वाली है. शो का नया प्रोमो आ गया है, जिसमें एक्ट्रेस अपने परिवार के सामने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक बड़ा फैसला शेयर करती नजर आ रही हैं. उनका ये फैसला सुनकर उनके माता-पिता काफी हैरान हो जाते हैं. आखिर उनका ये फैसला क्या है, आपको बताते हैं.
आम्रपाली दुबे बोलीं- मैं मां बनना चाहती हूं'
वायरल वीडियो की शुरुआत आम्रपाली दुबे की मंदिर यात्रा से होती है. वह देवी मां के मंदिर में पूजा करती हुई दिखाई देती हैं. हाथ में पूजा की थाली लिए वह मां कालरात्रि और कल्याणी के सामने प्रार्थना करती हैं. इस दौरान वह मन्नत मांगती हैं और मंदिर में धागा भी बांधती नजर आती हैं. इसके बाद वीडियो में आम्रपाली की आवाज सुनाई देती है और इमोशनल होकर कहती हैं,
'अपनी पूरी जिंदगी का शायद सबसे बड़ा निर्णय लेने जा रही हूं. मुझे नहीं पता कि इस डिसीजन का आउटकम क्या होगा... मेरी फैमिली कैसे रिएक्ट करेगी, मेरे फैंस कैसे रिएक्ट करेंगे... पर मुझे यह करना है, मैं मां बनना चाहती हूं.'
Family Reacts With Surprise: परिवार वाले हुए हैरान
जब आम्रपाली दुबे अपने परिवार के सामने यह बात रखती हैं तो वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह जाते हैं. उनके माता-पिता और रिश्तेदार कुछ देर के लिए चुप हो जाते हैं और एक-दूसरे की तरफ देखने लगते हैं. उनके पिता अपनी पत्नी से बोलते हैं,
'क्या बोलती हो उषा? व्हाट इज शी टेलिंग?'
इसके बाद उनकी रिश्तेदार पूछती हैं,
'तुम इस फैसले को लेकर पूरी तरह श्योर हो?'
इस पर एक्ट्रेस जवाब देती हैं,
'हां, मैं एकदम श्योर हूं.'
हालांकि इस दौरान वह भावुक हो जाती हैं और उनकी आंखों से आंसू निकल आते हैं. हालांकि अभी तक यह नहीं बताया कि वह किस तरह मां बनने का फैसला ले रही हैं. उन्होंने यह भी नहीं बताया कि यह फैसला शादी के जरिए होगा, बच्चे को गोद लेने से जुड़ा है.
ये भी पढ़ें: Bhojpuri Bawaal: 'वजन कम कर लो...' निरहुआ की बात सुनकर कैमरे पर ही रो पड़ीं आम्रपाली दुबे, वायरल हुआ वीडियो
