Bhojpuri Adda: सुभाश्री कर को ‘कजरा मोहब्बत वाला’ गाकर रिझाते दिखें Pawan Singh, यूट्यूब पर इतने मिलियन पार

Bhojpuri Adda: पवन सिंह और शिल्पी राज की आवाज में कजरा मोहब्बत वाला गाना यूट्यूब पर नंबर वन ट्रेंड कर रहा है. गाने में पवन सिंह और सुभाश्री कर की केमिस्ट्री ने आग लगा दिया है.

Bhojpuri Adda: पावरस्टार पवन सिंह का ‘कजरा मोहब्बत वाला’ गाना यूट्यूब पर तबाही मचा रहा है. इस गाने को दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं. साथ ही सोशल मीडिया कई रील्स और विडियोज भी अपलोड कर रहे हैं. इस गाने में पवन सिंह और सुभाश्री कर की केमिस्ट्री गर्दा उड़ा रही है. वहीं, शिल्पी राज की आवाज ने गाने में चार चांद लगा दिया है. ऐसे में आइए बताते हैं कि अब तक इस गाने ने कितने मिलियन पार किए हैं.

नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है पवन सिंह का गाना

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह अपने आप के किसी ब्रांड से कम नहीं हैं. एक्टर-गायक की कोई भी फिल्म या गाना रिलीज होते ही सुपरहिट हो जाती है. और कुछ तो ऐसी हैं जो पुरानी होने के बावजूद अचानक ट्रेंड करने लगती हैं. इसी के से एक है पवन सिंह का दो हफ्ते पहले रीलीज हुआ ‘कजरा मोहब्बत वाला गाना.’ ये भोजपुरी गाना यूट्यूब पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है. इससे पहले पवन सिंह ब्लॉकबस्टर हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2’ के आई नहीं गाने से धमाल मचा चुके हैं.

Also Read: Bhojpuri Adda: आस्था सिंह की सादगी पर घायल हुए Pawan Singh, बोले ‘अंखिया में नासा बा’

Also Read: Bhojpuri Adda: पॉवर स्टार पवन सिंह नहीं, इस एक्टर का गाना कर रहा भोजपुरी इंडस्ट्री पर राज

पवन सिंह का गाना 23 मिलियन पार

पवन सिंह के इस गाने को अब तक 23 मिलियन लोग देख चुके हैं. वहीं, गाने पे 5 लाख से ज्यादा लाइक्स आ गए हैं. जिसे देखकर समझ आ रहा है कि पवन सिंह का यह गाना दर्शकों से जमकर प्यार बटोर रहा है. इस गाने को ज्यादातर युवा वर्ग के लोग सुन रहे हैं. गाने के एल्बम में शुभाश्री कर और पवन सिंह के बीच तड़कती भड़कती केमिस्ट्री दिखी है. गाने को पवन सिंह और शिल्पी राज ने आवाज देकर बाजा फाड़ परफॉर्मेंस दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >