शिल्पी राज का गाना ‘जीजा बदतमीज’ चर्चा में, वीडियो में जीजा संग एक्ट्रेस एंजल का शरारती अंदाज

Shilpi Raj New Bhojpuri Holi Song: होली की मस्ती को दोगुना करने आ गया शिल्पी राज और अतुल ठाकुर का लेटेस्ट ट्रैक ‘जीजा बत्तमिज’. इस होली सॉन्ग को आर्या ग्रीन के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है.

Shilpi Raj New Bhojpuri Holi Song: होली आने वाली है और भोजपुरी इंडस्ट्री में अभी से रंग-बिरंगे गानों की धूम मच गई है. इसी बीच शिल्पी राज का नया होली सॉन्ग ‘जीजा बदतमीज’ रिलीज हो गया है. गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है. इस गाने में शिल्पी राज के साथ अतुल ठाकुर ने अपनी आवाज दी है, जबकि वीडियो में एंजल सिन्हा का ग्लैमरस अंदाज देखने को मिल रहा है.

गाने का वीडियो देखें

होली के रंग में रंगा ‘जीजा बत्तमिज’

गाना पूरी तरह होली के माहौल पर आधारित है, जिसमें रंग, गुलाल और मस्ती को बेहतरीन अंदाज में दिखाया गया है. गाने के बोल और धुन होली की मस्ती को और खास बना देते हैं. शिल्पी राज और अतुल ठाकुर की आवाज का तालमेल गाने में अलग ही एनर्जी भर देता है. दोनों की सिंगिंग स्टाइल इसे पार्टी और होली सेलिब्रेशन के लिए परफेक्ट बनाती है. रिलीज के साथ ही गाने को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है.

वीडियो में एंजल सिन्हा का शरारती अंदाज

म्यूजिक वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस एंजल सिन्हा रंगों के बीच लहंगे में नजर आती हैं, जिसमें उनका लुक बेहद खूबसूरत और अट्रैक्टिव लग रहा है. वीडियो में डांस, एक्सप्रेशन और रोमांस का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है. वीडियो में एंजल अपने ऑन स्क्रीन जीजा से मजाकिया अंदाज में कहती हैं कि मेरा लहंगा बहुत महंगा है, इस पर पूरा रंग मत डाल देना. तुम्हारी मीठी – मीठी बातों में हम नहीं आने वाले हैं. फिर एक्ट्रेस शरारती अंदाज में कहती हैं की गोरे- गोरे गाल पर भी रंग नहीं लगाने देंगे. इसी छेड़छाड़ और तकरार के बीच ‘जीजा बत्तमिज’ बोल सुनाई देता है, जो पूरे ट्रैक को और ज्यादा चुलबुला और एंटरटेनिंग बना देता है.

गाने के कलाकारों की जानकारी

  • सॉन्ग – जीजा बत्तमिज
  • सिंगर – अतुल ठाकुर और शिल्पी राज
  • लिरिक्स -विकास बागी
  • म्यूजिक – राहुल रौकी
  • वीडियो डायरेक्टर – बाबू अखिलेश सिंह
  • डीओपी – रोहित यादव रतन
  • कोरियोग्राफर – आकाश राज
  • प्रोड्यूसर – प्रियंका वर्मा
  • एमडी – आदित्य मिश्रा
  • कम्पनी – आर्या ग्रीन म्यूजिक वर्ल्ड 

गाने पर फैंस के रिएक्शन

शिल्पी राज और अतुल ठाकुर गाना सोशल मीडिया पर रिलीज होते ही धमाल मचा रहा है. अब यूजर्स इस पर अपनी जबरदस्त प्रतिक्रिया दे रहे हैं .एक यूजर ने लिखा, बहुत बढ़िया है. एक यूजर ने लिखा, सुपरहिट, एक यूजर ने लिखा, भोजपुरी नंबर 1 सुपर स्टार एंजल ,सिन्हा.

फैंस के रिएक्शन
फैंस के रिएक्शन

यह भी पढ़ें: वैलेंटाइन वीक में अक्षरा सिंह का ‘चांद तलक’ रिलीज, विक्रांत संग दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anushka singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >