Arvind Akela Kallu-Shilpi Raj New Song: देसी प्यार की सादगी और मिट्टी की खुशबू को अपने अंदाज में पेश करने वाले भोजपुरी स्टार Arvind Akela Kallu और सुपरहिट सिंगर Shilpi Raj एक बार फिर अपने फैंस के लिए धमाका लेकर आए हैं. दोनों की हिट जोड़ी ने नया गाना “Daal Bhaat Bhujiya” रिलीज कर दिया है, जो रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है. कच्चे-पक्के जज्बात, देसी प्यार की मिठास और गांव की सादगी से भरा ये गाना एक बार फिर दिलों पर राज करने को तैयार है.
गाने के पीछे की टीम
भोजपुरी स्टार Arvind Akela Kallu और Shilpi Raj का नया धमाकेदार गाना “Daal Bhaat Bhujiya” रिलीज होते ही सुर्खियों में छा गया है. इस गाने में खूबसूरत अदाकारा Komal Singh अपनी शानदार मौजूदगी से चार चांद लगा रही हैं. गाने का संगीत Raushan Singh ने तैयार किया है, जबकि इसके बोल Vicky Raushan ने लिखे हैं, जो सीधे दिल को छू जाते हैं. इस शानदार प्रोजेक्ट का निर्देशन Mahesh Venkat ने किया है और इसे Abhay Pandey द्वारा प्रेजेंट किया गया है. यह गाना VYRL Bhojpuri के लेबल से रिलीज हुआ है, जो अपनी बेहतरीन क्वालिटी और कंटेंट के लिए जाना जाता है.
फैंस जमकर कर रहे कमेंट
गाना रिलीज होते ही दर्शकों का जबरदस्त प्यार भी देखने को मिल रहा है. वीडियो के कमेंट सेक्शन में फैंस इसे लेकर जमकर तारीफ कर रहे हैं- कोई इसे “Super se Uper” बता रहा है, तो कोई लिख रहा है “Hit Hai Boss 👍🏻👍🏻”. वहीं कई लोग इसे सीधे तौर पर “Super song” कहकर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं. ऐसे रिएक्शन साफ दिखाते हैं कि यह गाना लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बना चुका है और तेजी से वायरल हो रहा है.
यह भी पढ़ें: पवन सिंह के ‘करब ना गुलामी’ गाने को मिला जबरदस्त रिसपॉन्स, 3.5M+ व्यूज
