भोजपुरी गाना सुनने वालों के लिए एक और जबरदस्त धमाका सामने आ चुका है. अरविंद अकेला कल्लू और शिवानी सिंह का नया भोजपुरी गाना ‘दारू से ढेर नशा’ अब फुल वीडियो के साथ रिलीज कर दिया गया है. इस गाने में देसी अंदाज, जबरदस्त म्यूजिक और हाई एनर्जी परफॉर्मेंस का शानदार मेल देखने को मिल रहा है. वीडियो में अपर्णा मलिक अपने ग्लैमरस लुक और दमदार डांस से इंटरनेट का पारा बढ़ा रही हैं.
‘दारू से ढेर नशा’ सॉन्ग रिलीज
अरविंद अकेला कल्लू और शिवानी सिंह की आवाज ने इस गाने को परफेक्ट हिट ट्रैक बना दिया है. गाने के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं वहीं प्रियंशु सिंह का म्यूजिक गाने को और ज्यादा दमदार और एनर्जेटिक बनाता है. गाने की बीट्स ऐसी हैं, जिन्हें सुनते ही लोग झूमने पर मजबूर हो जाएंगे. यह गाना भोजपुरी फिल्म बरगदवाली घरवाली का हिस्सा है. फिल्म का निर्माण अंसुमन सिंह फिल्म क्रिएशन प्राइवेट लिमिटेड ने किया है जबकि निर्देशन राज किशोर प्रसाद राजू ने संभाला है.
‘दारू से ढेर नशा’ के बारे में
वीडियो को रंगीन और आकर्षक बनाने में कोरियोग्राफर विष्णु कुमार की मेहनत भी साफ नजर आती है. फिल्म में अरविंद अकेला कल्लू के साथ प्रीति शुक्ला, बेबी काजल, देव सिंह, सुजान सिंह और अनीता रॉ भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. ‘दारू से ढेर नशा’ एक ऐसा भोजपुरी गाना है जिसमें मस्ती, डांस और फुल एंटरटेनमेंट का जबरदस्त तड़का देखने को मिलता है. अरविंद अकेला कल्लू के गाने पर एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, ”वाह चॉकलेटी स्टार क्या बात है बवाल गाना भैया.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”ऐसा कोई जिला नहीं जो कल्लू सर से हिला नहीं.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”वेरी नाइस कल्लू जी.”
यह भी पढ़ें- शाहरुख खान से लेकर आलिया भट्ट तक, करण जौहर ने क्यों किया सबको अनफॉलो? खुद बताई वजह
