Arvind Akela Kallu New Bhojpuri Song: अरविंद अकेला का सबसे धमाकेदार गाना हुआ रिलीज, ‘कमर लचकाऊ रे पतरकी’ में एंजेल लीजा के ठुमकों पर फिदा कल्लू

Arvind Akela Kallu New Bhojpuri Song: अरविंद अकेला कल्लू का लेटेस्ट ट्रैक ‘कमर लचकाऊ रे पतरकी’ में एंजेल लीजा जबरदस्त डांस कर रही है. वीडियो में अरविंद और उनकी केमिस्ट्री दर्शकों को पसंद आ रही है.

Arvind Akela Kallu New Bhojpuri Song: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के दमदार एक्टर और सिंगर अरविंद अकेला कल्लू का नया ट्रैक ‘कमर लचकाऊ रे पतरकी’ आउट हो गया है. सॉन्ग ने रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर गर्दा मचा दिया है. गाने में एंजेल लिजा के ठुमकों पर फैंस अपना दिल हार जाएंगे. सॉन्ग के बीट्स और म्यूजिक न्यू ईयर पार्टी के लिए परफेक्ट है. वीडियो में अरविंद और एंजेल लिजा की केमिस्ट्री भी लाजवाब है. आइए गाने का वीडियो यहां देखिए.

‘कमर लचकाऊ रे पतरकी’ का वीडियो

एंजेल लीजा को मनाते दिखे अरविंद अकेला कल्लू

‘कमर लचकाऊ रे पतरकी’ सॉन्ग में एंजेल लीजा की तारीफ अरविंद अकेला कल्लू कर रहे हैं. कल्लू कहते हैं कि वह उनको नोटों से लाद देंगे. एंजेल कहती है कि वह गोली से धमकाते हैं. सॉन्ग में कल्लू उन्हें मनाते हुए दिख रहे हैं. इसके बीट्स जबरदस्त है. सॉन्ग भी काफी एंटरटेनिंग है.

सॉन्ग की डिटेल

  • यूट्यूब चैनल- वेब म्यूजिक
  • सिंगर- अरविंद अकेला कल्लू और सृष्टि भारती
  • लिरिक्स- प्रिंस प्रियदर्शी
  • म्यूजिक डायरेक्टर- प्रियांशु सिंह
  • वीडियो डायेरक्टर- असलम खान
  • डीओपी- राजन वर्मा
  • एडिटर- संदीप यादव
  • डीआई- रोहित सिंह
  • मेकअप- आर्यन राजेश

यूजर्स के रिएक्शन

सॉन्ग पर कमेंट करते हुए एक मीडिया यूजर ने लिखा, तबाही मचेगा अब कल्लू भैया का. एक यूजर ने लिखा, लिरिक्स वीडियो सिंगिंग सब तगड़ा है. एक यूजर ने लिखा, देसी भोजपुरी सॉन्ग. एक यूजर ने लिखा, बेस्ट सुपर सॉन्ग भोजपुरी. एक यूजर ने लिखा, बहुत शानदार गाना है. एक यूजर ने लिखा, जोरदार गाना है. एक यूजर ने लिखा, सुपर हीरो बॉस. एक यूजर ने लिखा, अब न्यू ईयर पर आएगा मजा.

कल्लू की फिल्म मेहमान

इससे पहले अरविंद अकेला कल्लू का सॉन्ग रसगुल्ला राजाजी रिलीज हुआ था. ये सॉन्ग उनकी फिल्म मेहमान का है, जो रिलीज हो चुकी है. फिल्म में अरविंद की शादी बार-बार होने से रुक जाती है और इसकी वजह से वह काफी परेशान होते हैं. हालांकि उनकी शादी काफी मुश्किलों के बाद होती है. इसमें एक ट्विस्ट आता है कि शादी के बाद उनकी पत्नी की विदाई छह महीने बाद होती है.

यह भी पढ़ें- Arvind Akela Kallu New Song: रिलीज होते ही छाया अरविंद अकेला कल्लू का ‘सुहागरात मनाल राजा’, पूजा ठाकुर के ग्लैमरस लुक्स पर टिकी निगाहें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >