रिलीज होते ही छाया नया गाना ‘जान तू आवेलू’, अरविंद अकेला पर चढ़ा क्वीन शालिनी के प्यार का बुखार

Arvind Akela New Bhojpuri Song: भोजपुरी स्टार अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना ‘जान तू आवेलू’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. इस गाने में कल्लू और एक्ट्रेस क्वीन शालिनी की रोमांटिक केमिस्ट्री और स्टाइलिश अंदाज को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं.

Arvind Akela Kallu New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी आवाज से लाखों दिलों पर राज करने वाले स्टार अरविंद अकेला कल्लू एक बार फिर अपने फैंस के लिए एक जबरदस्त गाना लेकर आए हैं. उनका नया भोजपुरी ट्रैक ‘जान तू आवेलू’ आज ही रिलीज किया गया है. इस गाने को अरविंद के साथ सृष्टि भारती ने गाया है. रिलीज होने के कुछ ही घंटो के अंदर में इस गाने ने यूट्यूब और सोशल मीडिया पर अपनी धाक जमा ली है और लगातार सुर्खियां बटोर रहा है.

अरविंद संग क्वीन शालिनी की दिखी प्यारी भरी केमिस्ट्री

गाने के वीडियो में अरविंद अकेला कल्लू अपनी ऑन-स्क्रीन प्रेमिका क्वीन शालिनी के प्यार में डूबे नजर आ रहे हैं. कल्लू उनसे कहते हैं कि दिन हो या रात, उन्हें सिर्फ और सिर्फ अपनी प्रेमिका के ही सपने आते हैं. वीडियो में आगे कल्लू उन्हें अपनी रानी और जिंदगी बताते हुए अपने प्यार का इजहार करते हैं. इस पर एक्ट्रेस क्वीन शालिनी भी खास अंदाज में जवाब देते हुए कहती हैं कि उनको प्यार का बुखार चढ़ा है.

गाने का वीडियो देखें और सुनें

क्वीन शालिनी का स्टाइलिश लुक और एटीट्यूड

इस पूरे वीडियो सॉन्ग में एक्ट्रेस क्वीन शालिनी का एक अलग ही लुक देखने को मिल रहा है. वह जबरदस्त एटीट्यूड और बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रही हैं, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है. वहीं दूसरी तरफ अरविंद अकेला कल्लू का लुक भी पहले से काफी अलग और कूल लग रहा है. दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने वीडियो में चार चांद लगा दिए हैं और यह जोड़ी स्क्रीन पर खूब धूम मचा रही है.

फैंस के रिएक्शन

गाने की पूरी टीम

इस गाने को अरविंद अकेला कल्लू के साथ मिलकर सिंगर सृष्टि भारती ने अपनी सुरीली आवाज दी है. गाने के शानदार बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं, जबकि इसका धमाकेदार म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने तैयार किया है. इस गाने का निर्देशन बिभांशु सिंह ने किया है और कोरियोग्राफी अमित स्याल ने की है. यह गाना टी-सीरीज के बैनर तले रिलीज किया गया है.

यह भी पढ़ें: ‘चाकर कईलस पतरी कमर के’ गाना हुआ वायरल, वीडियो में नेहा का दिखा बोल्ड अंदाज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anushka singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >