Arvind Akela Kallu New Bhojpuri Song: अरविंद अकेला के सबसे रोमांटिक गाने का टीजर रिलीज, ‘ढक्कन हटाके मक्खन खीयबलS’ में तृषाकर मधु संग दिखा जबरदस्त रोमांस

Arvind Akela Kallu Viral Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना आने वाला है और इसका टीजर आ गया है. टीजर काफी जबरदस्त है और इस गाने का नाम ‘ढक्कन हटाके मक्खन खीयबलS’ है. आइए गाने के बारे में जानिए.

Arvind Akela Kallu Viral Bhojpuri Song: एक्टर और सिंगर अरविंद अकेला कल्लू अपने गानों को लेकर चर्चा में रहते हैं. कल्लू के चाहने वालों की लिस्ट काफी लंबी है और उनके सॉन्ग्स पर जमकर रील्स बनते हैं. कल्लू का नया गाना आने वाला है और इसके बारे में उन्होंने जानकारी दी है. अरविंद के नये सॉन्ग का नाम ‘ढक्कन हटाके मक्खन खीयबलS’ है. गाना किस दिन आएगा, इसकी भी जानकारी आ गई है.

अरविंद अकेला कल्लू का नया सॉन्ग ‘ढक्कन हटाके मक्खन खीयबलS’

अरविंद अकेला कल्लू का नया सॉन्ग ‘ढक्कन हटाके मक्खन खीयबलS‘ का टीजर काफी शानदार है. टीजर देखकर ऐसा लग रहा कि ये एक रोमांटिक गाना है. सॉन्ग IVY Bhojpuri Bawaal के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा. सॉन्ग 29 दिसंबर को सुबह 7 बजे जारी किया जाएगा. सॉन्ग को अरविंद के साथ शिवानी सिंह ने गाया है. वीडियो में कल्लू के साथ तृषाकर मधु नजर आएंगी. इसका म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है और गाने के बोल आशुतोष तिवारी ने दिया है. टीजर पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, बवाल गाना होगा. एक यूजर ने लिखा, दिल लूट लेंगे भैया. एक यूजर ने लिखा, अब आएगा मजा.

‘कमर लचकाऊ रे पतरकी’ है मस्त गाना

इससे पहले अरविंद अकेला कल्लू का सॉन्ग ‘कमर लचकाऊ रे पतरकी’ रिलीज हुआ था, जिसने फैंस का दिल जीत लिया. सॉन्ग को कल्लू और सृष्टि भारती ने अपनी आवाज दी है और एंजेल लीजा वीडियो में नजर आई है. इसके अलावा उनके नयी फिल्म मेहमान भी सुर्खियों में है. फिल्म का गाना रसगुल्ला राजाजी रिलीज हु था, जो काफी मजेदार था. फिल्म की कास्ट में पूजा ठाकुर, समर्थ चतुर्वेदी, संजय पांडेय, विनोद मिश्रा, दर्शना बनिक, श्रद्धा नवल, रामसुजन सिंह, नु पांडेय, रिंकू आयुषी, अखिलेश वर्मा, माधवी श्री शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- Arvind Akela Kallu New Song: रिलीज होते ही छाया अरविंद अकेला कल्लू का ‘सुहागरात मनाल राजा’, पूजा ठाकुर के ग्लैमरस लुक्स पर टिकी निगाहें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >