Bhojpuri Bhakti Song: अरविंद अकेला कल्लू की आवाज में गूंजा भक्ति का रंग, 'अहिल्या धमवा' ने जीता दिल

Bhojpuri Bhakti Song: भोजपुरी स्टार अरविंद अकेला कल्लू का नया भक्ति गीत 'अहिल्या धमवा' रिलीज हो गया है. गाने के भाव इतने गहरे हैं कि हर उम्र के दर्शक और भक्त आसानी से महसूस कर सकते हैं.

Bhojpuri Bhakti Song: अगर आप भी भक्तिमय गाने सुनना पसंद करते हैं, तो अरविंद अकेला कल्लू का नया सॉन्ग “अहिल्या धमवा” रिलीज हो चुका है, जो आपको श्रद्धा सीधे भक्ति और भावनाओं की दुनिया में ले जाता है. गीत के बोल सुनील सागर ने लिखे हैं, जिन्होंने सरल भाषा में देवी अहिल्या की महिमा और भक्ति भाव को खूबसूरती से पिरोया है. उनकी लेखनी में श्रद्धा, सम्मान और आस्था के भाव इतनी गहराई से हैं कि यह गाना हर उम्र के दर्शक और भक्त आसानी से महसूस कर सकते हैं.

“अहिल्या धमवा” सुनकर मन हो जाएगा भक्तिमय

संगीतकार विराट ने इस गीत के संगीत को बेहद भावपूर्ण अंदाज में बनाया है. गीत की धुन और लय दोनों ही सुनने वाले के मन को जीत लेते हैं. वीडियो को रोहित सिंह के निर्देशन में तैयार किया गया है, जबकि एडिटिंग संदीप यादव ने किया है. वीडियो में प्राकृतिक सीन्स और गांव के पारंपरिक परिवेश को इस तरह प्रस्तुत किया गया है कि दर्शक सीधे धाम से जुड़ सकें. एक यूजर ने गाने को सुनने के बाद कमेंट करते हुए लिखा, ”अरविंद अकेला उर्फ कल्लू जी भोजपुरी अच्छे कलाकार मन जानते हैं हम देखते हैं कितने लोग इनको लाइक करते हैं.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”कल्लू भैया का यह भजन दिल जीत लिया.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”माता अहिल्या के कथा के जीवंत कर देनी भैया.”

“अहिल्या धमवा” के बारे में

गीत का निर्माण और प्रस्तुति अशु बाबा की ओर से किया गया है, जबकि इसे ‘आपन माटी’ के लेबल के तहत रिलीज किया गया है. डिजिटल प्रमोशन का काम ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन ने संभाला है. “अहिल्या धमवा” केवल एक गाना नहीं, बल्कि श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक संदेश का माध्यम है. अरविंद अकेला कल्लू की गायकी, सुनील सागर के भावपूर्ण बोल और विराट के संगीत ने इसे हर भक्ति प्रेमी के लिए सुनने लायक बना दिया है.

यह भी पढ़ें- Drishyam 3 Box Office: 11वें दिन भी मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ का जलवा बरकरार, भारत में 100 करोड़ क्लब के करीब फिल्म

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >