अंकुश राजा का दर्द भरा गाना ‘याद सतावेला रिलीज’, फैंस हुए इमोशनल

Ankush Raja New Bhojpuri song: भोजपुरी सिंगर अंकुश राजा का नया गाना ‘याद सतावेला’ रिलीज होते ही लोगों के दिल को छू रहा है. इस इमोशनल गाने में जुदाई का दर्द और पुरानी यादों का झलक साफ दिखाई देती है.

Ankush Raja New Bhojpuri song: भोजपुरी संगीत के दुनिया में जहां एक तरफ मस्ती भरे गाने आते रहते हैं. वहीं कभी-कभी ऐसे गाने भी रिलीज होते हैं, जो सीधे दिल को छू जाते हैं. अंकुश राजा का नया गाना ‘याद सतावेला’ भी कुछ ऐसा ही है. इस गाने में प्यार, जुदाई और यादों का दर्द बहुत ही इमोशनल अंदाज में दिखाया गया है. वहीं वीडियो में एक्ट्रेस मुस्कान नजर आती हैं, जिनके साथ अंकुश राजा बिताए पुराने पलों को याद करते दिखाई देते है.

जुदाई के दर्द में खोए अंकुश राजा

गाने के वीडियो में अंकुश राजा अपनी ऑन स्क्रीन प्रेमिका (मुस्कान) की याद में खोए हुए नजर आते हैं. वह गाने में गाते हैं कि आंखो में नींद भाता नहीं है. उन्हे मुस्कान की बहुत याद आती है, लेकिन वह उनका दर्द नहीं समझ पाएगी. सिंगर के आंखो और आवाज में दर्द साफ दिखता है, जो अपनी मोहब्बत से दूर होकर भी उसे भूला नहीं पा रहे हैं. कभी वह उसके साथ बिताए खुशियों भरे पलों को याद करते हैं, तो कभी उसकी एक झलक पाने की चाह में उसके मोहल्ले से गुजरते हुए भी इमोशनल हो जाते हैं.

गाने की कास्ट

याद सतावेला गाने के बोल मांजी मिट ने लिखे हैं, जो दर्शकों को अपने बोल से दिल जीत लिए है. जबकि इसका म्यूजिक दिपक दिलकश ने तैयार किया है. वीडियो को रौनक राउत ने डायरेक्ट किया है और डीओपी वजीर आर्ट हैं. एडिटिंग आंनद कुमार ने की है. यह गाना अंकुश राजा के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं.

फैंस के दिल छू जाने वाले रिएक्शन

गाने पर सोशल मीडिया यूजर्स अपना खूब प्यार बरसाए हैं. एक यूजर ने कमेंट में लिखा, सुपर सॉन्ग, तो दूसरे ने लिखा,अंकुश भैया फेवरेट सिंगर. एक ने इस गाने को दिल को छू जाने वाला गाना बताया है.

यह भी पढ़ें: नया गाना ‘जिला सारा हिलेला’ हुआ रिलीज, त्रिशाकर ने अरविंद संग बिखेरा जलवा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >