Ankush Raja New Bhojpuri Song: नया रोमांटिक सॉन्ग लेकर लौटे अंकुश राजा, ‘साड़ी हरी हरी’ के पोस्टर में गौरी सुब्बा संग दिखी शानदार केमिस्ट्री

Ankush Raja New Bhojpuri Song: अंकुश राजा का नया भोजपुरी गाना ‘साड़ी हरी हरी’ का पोस्टर रिलीज हो गया है. गौरी सुब्बा संग उनकी केमिस्ट्री और रोमांटिक थीम ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है.

Ankush Raja New Bhojpuri Song Saree Hari Hari: भोजपुरी इंडस्ट्री के पॉपुलर सिंगर-एक्टर अंकुश राजा एक बार फिर अपने नए रोमांटिक गाने ‘साड़ी हरी हरी’ के साथ दर्शकों का दिल जीतने की तैयारी में हैं. गाने का पोस्टर आज रिलीज किया गया है, जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की एक्साइटमेंट साफ नजर आ रही है.

इस गाने में अंकुश राजा के साथ एक्ट्रेस गौरी सुब्बा नजर आने वाली हैं. दोनों की जोड़ी पहले भी ‘हमार दुल्हिनिया’ गाने में खूब पसंद की गई थी. उस गाने को शिल्पी राज और अंकुश राजा ने मिलकर आवाज दी थी और यह गाना इंस्टाग्राम पर नंबर 1 तक ट्रेंड कर चुका है. ऐसे में आइए अब नए गाने की खासियत बताते हैं.

‘साड़ी हहरी हरी’ के पोस्टर की खासियत

पोस्टर को देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि ‘साड़ी हरी हरी’ एक प्यारा और रोमांटिक गाना होने वाला है. पोस्टर में अंकुश राजा और गौरी सुब्बा की शानदार केमिस्ट्री और सादगी देखने को मिल रही है. गौरी हरे रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं, जो गाने के टाइटल और थीम को पूरी तरह मैच करती है.

गाने की टीम और रिलीज अपडेट

इस रोमांटिक सॉन्ग को अंकुश राजा और शिवानी सिंह ने अपनी आवाज दी है. गाने का संगीत प्रियांशु सिंह ने तैयार किया है, जबकि इसके बोल रौशन सिंह विश्वास ने लिखे हैं. फिलहाल गाने की रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन पोस्टर के कैप्शन के मुताबिक इसका टीजर 15 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा.

पोस्टर पर यूजर्स का रिएक्शन

पोस्टर सामने आते ही फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट किया, “गाना धमाल मचाएगा”. तो वहीं दूसरे ने लिखा, ‘शानदार’. कई यूजर्स ने हार्ट और फायर इमोजी के जरिए अपनी खुशी जाहिर की है.

पिछला गाना भी रहा हिट

अंकुश राजा का पिछला गाना ‘लोरवा जनी गिरईहऽ’ एक इमोशनल सैड सॉन्ग था, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला. इस गाने में काजल त्रिपाठी नजर आई थीं और इसे अंकुश राजा के साथ सोना सिंह ने गाया था.

यह भी पढ़ें- Shilpi Raj New Bhojpuri Song: शिल्पी राज का नया गाना ‘केशिया झार द ना हो’ रिलीज, धर्मवीर सिंह-अंजलि पांडे की प्यारी केमिस्ट्री बनीं फैंस की फेवरेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >