अंकुश राजा-नीलम गिरी का नया गाना ‘पढ़े जालु कवन कालेज में’ वायरल, हुआ सुपरहिट

Ankush Raja New Bhojpuri Song: ‘पढ़े जालु कवन कालेज में’ एक ऐसा भोजपुरी गाना है जो कॉलेज लाइफ की यादों को ताजा करता है. खूबसूरत लोकेशन और बेहतरीन परफॉर्मेंस के चलते यह गाना दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है.

Ankush Raja New Bhojpuri Song Padhe Jaalu Kawan College Me: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दिनों एक नया गाना तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के बैनर तले बना ‘पढ़े जालु कवन कालेज में’ दर्शकों के बीच खासा पसंद किया जा रहा है. इस गाने में कॉलेज लाइफ की मस्ती, नोक-झोंक और यादों को बेहद खूबसूरती से दिखाया गया है. इस गाने को अंकुश राजा और अनुपमा यादव ने अपनी आवाज दी है. वहीं वीडियो में नीलम गिरी और अंकुश की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. नीलम गिरी का डांस और एक्सप्रेशन वीडियो में देखने लायक है.

हाई क्वालिटी विजुअल्स ने बढ़ाया लेवल

नीलम गिरी के इस गाने की शूटिंग दुबई की खूबसूरत लोकेशन्स पर की गई है, जिससे वीडियो को एक प्रीमियम लुक मिला है. बड़े कैनवास पर फिल्माया गया यह गाना विजुअली काफी अट्रैक्टिक है. गाने का म्यूजिक और विजुअल प्रेजेंटेशन इसे आम भोजपुरी गानों से अलग बनाता है. इसमें युवाओं की लाइफस्टाइल को मॉडर्न अंदाज में दिखाया गया है. इस गाने के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं और गाने के बोल और संगीत आर आर पंकज ने तैयार किया है. प्रोडक्शन अक्षय कपूर ने किया है.

गाने का वीडियो

गाने के निर्माता रत्नाकर कुमार ने क्या कहा?

इस गाने पर रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘हमारा लक्ष्य हमेशा भोजपुरी संगीत को एक ऊंचे स्तर पर ले जाना रहा है. ‘पढ़े जालु कवन कालेज में’ सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि एक विजुअल ट्रीट है. हमने इसकी मेकिंग में कोई कसर नहीं छोड़ी है और दर्शकों का रिस्पॉन्स बता रहा है कि उन्हें हमारी मेहनत पसंद आई है.’ अंकुश राजा ने कहा कि ‘यह गाना मेरे दिल के बहुत करीब है. गाने का कॉन्सेप्ट बहुत ही प्यारा और रिफ्रेशिंग है. हमने इसकी शूटिंग के दौरान बहुत मस्ती की थी, जोकि वीडियो में दिख रही है.’

यह भी पढ़ें- नया भोजपुरी गाना ‘जान कुर्बान का देहब’ रिलीज, प्रमोद प्रेमी ने चंदा राज से किया इश्क का इजहार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >