लहंगा-चोली में नीलम गिरी ने ढाया कहर, अंकुश राजा का नया गाना ‘निर्दइया करिहइया’ रिलीज

Ankush Raja New Bhojpuri Song: अंकुश राजा और शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना ‘निर्दइया करिहइया’ रिलीज होते ही वायरल हो गया है. नीलम गिरी के डांस ने फैंस का दिल जीत लिया.

Ankush Raja New Bhojpuri Song Nirdaiya karihaiya: अंकुश राजा का नया भोजपुरी गाना ‘निर्दइया करिहइया’ रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है. यह गाना आज गीता फिल्म्स और अंकुश राजा आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया. रिलीज के कुछ ही घंटों में गाने को 13 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और इसकी संख्या तेजी से बढ़ रही है. गाने में नीलम गिरी अपने खूबसूरत अंदाज से फैंस का दिल जीतती नजर आ रही हैं.

शिल्पी राज और अंकुश राजा की आवाज ने जीता दिल

‘निर्दइया करिहइया’ को शिल्पी राज और अंकुश राजा ने अपनी आवाज दी है. वीडियो में नीलम गिरी रंग-बिरंगे लहंगा-चोली में बेहद शानदार दिखाई दे रही हैं. उनका देसी अंदाज और एक्सप्रेशन दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. वहीं अंकुश राजा भी इस गाने में स्टाइलिश लुक में नजर आए हैं. गाने के बोल बोस रामपुरी ने लिखे हैं. वहीं संगीत विक्की वॉक्स ने तैयार किया है. म्यूजिक और बीट्स ऐसे हैं कि दर्शक गाने पर झूमने को मजबूर हो रहे हैं. अंकुश और नीलम की केमिस्ट्री भी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है.

‘निर्दइया करिहइया’ का वीडियो यहां देखें

आज ही रिलीज हुआ नीलम गिरी का ये गाना

वहीं आज ही यानी 11 मई को नीलम गिरी का ‘देसी पीके इंग्लिश बोले’ गाना भी रिलीज हुआ है. ‘देसी पीके इंग्लिश बोले’ को भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की लोकप्रिय सिंगर शिल्पी राज ने अपनी दमदार आवाज दी है. गाने में नीलम का देसी और ग्लैमरस अंदाज दर्शकों का दिल जीत रहा है. वीडियो में वह अलग-अलग रंगों की साड़ियों में नजर आ रही हैं. कभी ग्रीन, कभी रेड तो कभी येलो साड़ी में उनका लुक बेहद आकर्षक दिखाई दे रहा है. वीडियो में नीलम के साथ पवन पांडे भी दिखाई दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें- वायरल हो रहा शिल्पी राज का नया गाना ‘पापा के जान है’, बेटियों के सपनों के लिए पिता ने की हर लड़ाई

यह भी पढ़ें- पिंक साड़ी पहन रीति तिवारी ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डी यादव का गाना वायरल

यह भी पढ़ें- ‘कुरुतिया के हुकवा’ गाने ने मचाया धमाल, अरविंद अकेला कल्लू और नीलम गिरी की जोड़ी फिर हुई वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >