Ankush Raja New Bhojpuri Song: नया भोजपुरी गाना 'मुनवा के पापा' रिलीज, गौरी सुब्बा-अंकुश राजा की ऑन स्क्रीन रोमांटिक केमिस्ट्री ने मचाया धमाल

Ankush Raja New Bhojpuri Song Munawa Ke Papa: भोजपुरी सिंगर अंकुश राजा का नया भोजपुरी गाना 'मुनवा के पापा'रिलीज के साथ चर्चा में आ गया. सॉन्ग में अंकुश की केमिस्ट्री गौरी सुब्बा के साथ देखने लायक है. गाने का वीडियो आप यहां देख सकते हैं.

Ankush Raja New Bhojpuri Song Munawa Ke Papa: भोजपुरी इंडस्ट्री के स्टार अंकुश राजा का नया गाना ‘मुनवा के पापा’ आज रिलीज हो गया है. सॉन्ग ने रिलीज होते ही दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. गान में अंकुश के साथ एक्ट्रेस गौरी सुब्बा नजर आ रही हैं और उनकी केमिस्ट्री जबरदस्त लग रही है. आइए वीडियो को यहां देखिए.

अंकुश राजा का सॉन्ग ‘मुनवा के पापा’ का वीडियो

पति के साथ शहर जाना चाहती है गौरी सुब्बा

‘मुनवा के पापा’ सॉन्ग में गौरी सुब्बा अपने ऑन स्क्रीन पति से फोन पर पूछ रही कि वह जो शहर गए है तो अब वापस कब आएगा और उनके लिए कौन सा गिफ्ट लेकर आएंगे. गौरी अपने पति से कहती है वह उन्हें बेवकूफ ना बनाए और जल्दी आ जाए. गौरी अपने दिल की बात कहती है कि वह शहर से आए और उसे अपने साथ ले जाकर उसे शहर दिखाए.

सॉन्ग किस चैनल पर हुआ रिलीज?

  • चैनल- Tak Tak Music, Ankush Raja Official
  • एल्बम- ‘मुनवा के पापा’
  • सिंगर- अंकुश राजा और सृष्टि भारती
  • लिरिक्स- गौतम राय (काला नाग)
  • म्यूजिक- विक्की वोक्स
  • वीडियो डायरेक्टर- गोल्डी जायसवाल
  • कोरियोग्राफर- सनी सोनकर
  • डीओपी- राजन वर्मा
  • डीआई- रोहित सिंह
  • मैनेजर- नितेश यादव (नेता जी)

यूजर्स सॉन्ग पर कर रहे कमेंट

एक मीडिया यूजर ने लिखा, जो भी कहो अंकुश राजा भैया का गाना आता है तो आग लगा देता है. एक यूजर ने लिखा, 100 मिलियन पक्का. एक यूजर ने लिखा, सुपर से ऊपर अंकुश राजा भैया. एक यूजर ने लिखा, अंकुश भैया न्यू ईयर का सॉन्ग लेकर आए. एक यूजर ने लिखा, गरदा गाना. एक यूजर ने लिखा, जबरदस्त सॉन्ग. एक यूजर ने लिखा, जियो भाई. एक यूजर ने लिखा, गौरी सुब्बा मैम आप बहुत क्यूट है. एक यूजर ने लिखा, वाह कमाल का गाना है. एक यूजर ने लिखा, वेरी नाइस सॉन्ग.

यह भी पढ़ेंAnkush Raja New Bhojpuri Song: बॉयफ्रेंड से दूर होने पर फूट-फूट कर रोई काजल त्रिपाठी, अंकुश राजा का नया इमोशनल गाना ‘लोरवा जनी गिरईहS’ सुन आ जाएंगे आंसू

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >