Ankush Raja New Bhojpuri Song: नए सॉन्ग 'काफी बा नमवे हमार' में गैंगस्टर लुक में बवाल मचाएंगे अंकुश राजा, शिवानी सिंह के साथ दिखेगी जबरदस्त केमिस्ट्री

Ankush Raja New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर और एक्टर अंकुश राजा अपना नया सॉन्ग 'काफी बा नमवे हमार' लेकर आ रहे हैं. गाने का पहला पोस्टर एक्टर ने फैंस के साथ शेयर कर दिया है. सॉन्ग को अंकुश और शिवानी अपने सुर से सजाएंगे.

Ankush Raja New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर अंकुश राजा के फैंस उनके नये सॉन्ग के लिए तैयार हो जाए. अंकुश बैक टू बैक जबरदस्त सॉन्ग्स लेकर आ रहे हैं. अंकुश के लेटेस्ट सॉन्ग का नाम ‘काफी बा नमवे हमार’ है. गाने का पोस्टर एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिया है. इससे पहले अंकुश ने ‘ससुरा ना जईबू’ गाना रिलीज किया था, जिसमें एक्ट्रेस गौरी सुब्बा ने अपने डांस स्टेप्स और अदाओं से फैंस को क्रेजी कर दिया था. सॉन्ग 20 दिसबंर को ही रिलीज हुआ है और अभी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. अब उनके लेटेस्ट सॉन्ग को लेकर फैंस के बीच बज है.

अंकुश राजा के नये सॉन्ग ‘काफी बा नमवे हमार’ का पोस्टर

अंकुश राजा ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘काफी बा नमवे हमार’ का पहला पोस्टर शेयर किया है. इस पोस्टर में एक्टर और सिंगर हाथ में बंदूक लिए हुए है और उनके पीछे शिवानी सिंह खड़ी है. इसमें अंकुश का बॉसी लुक दिख रहा है. ऐसा लग रहा ये गाना बवाल मचाने वाला है. फिलहाल उन्होंने सॉन्ग के रिलीज डेट के बारे में नहीं बताया है.

‘काफी बा नमवे हमार’ के बारे में

इस भोजपुरी गाने को अंकुश राजा के साथ-साथ शिवानी सिंह ने गाया है. गाने को बोल नितेंद्रे कुमार के है और संगीत विक्की वोक्स ने दिया है. डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल है और डीओपी गौरव राय है. इसे एडिट पप्पू वर्मा ने किया है प्रोडक्शन पंकज सोनी है. कोरियोग्राफर सनी सोनकर है और मैनेजर नेता जी है.

पोस्टर पर यूजर्स के रिएक्शन

सॉन्ग के पोस्टर पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने लिखा, हिट हो जाएगा भाई. एक यूजर ने लिखा, भाई ऐसे ही जबरदस्त गाने लाते रहिए. एक यूजर ने लिखा, पोस्टर इतना गर्दा है तो गाना कितना जबरदस्त होगा. एक यूजर ने लिखा, क्या मस्त भाई. कुछ यूजर्स ने इसपर हार्ट वाला इमोजी बनाया.

यह भी पढ़ें Ankush Raja New Bhojpuri Song: यूट्यूब पर आते ही ट्रेंड करने लगा अंकुश राजा का नया गाना ‘ससुरा ना जईबू’, गौरी सुब्बा की अदाएं फैंस को बना रही दीवाना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >