अंकुश राजा का नया गाना ‘हीरो जीजा’ रिलीज, गौरी सुब्बा का दिखा दिलकश अंदाज

Ankush Raja New Bhojpuri song Hero Jija: अंकुश राजा का नया सॉन्ग ‘हीरो जीजा’ सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. म्यूजिक वीडियो में अंकुश की जोड़ी एक्ट्रेस खूबसूरत एक्ट्रेस गौरी सुब्बा के साथ बनी है.

Ankush Raja New Bhojpuri song Hero Jija : होली का नया धमाकेदार गाना ‘हीरो जीजा’ आज रिलीज हो गया है. भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर अंकुश राजा और शिवानी सिंह के इस गाने ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है. म्यूजिक वीडियो में होली के अवसर पर जीजा और साली के बीच नोंकझोंक देखने को मिली है. वीडियो में अंकुश और गौरी सुब्बा की जोड़ी चार चांद लगा रही है. आइए इस मजेदार गाने के बारे में आपको बताते हैं. सॉन्ग पर अब तक 50,278 व्यूज आए हैं और ये बढ़ रहा है.

‘हीरो जीजा’ का वीडियो यहां देखें

जीजा और साली की होली

‘हीरो जीजा’ के वीडियो में अंकुश राज अपनी ऑन स्क्रीन साली गौरी सुब्बा के साथ होली पर मजाक करते दिख रहे हैं. गौरी इस बात पर घमंड दिखाती है की इस बार होली के दिन उसे कोई भी रंग नहीं लगा पाएगा. इस पर उनके ऑन स्क्रीन जाजी अंकुश उसे छेड़ते हुए कहते हैं की इस बार वह उसे रंग जरूर लगाएंगे. जीजा अपनी साली को लाल और गुलाबी रंग में रंग देने की बात कहते हैं. अपने मजेदार बोल की वजह से यह गाना लोगों को बहुत पसंद आ रहा है.

गाने की कास्ट

  • एल्बम- हीरो जीजा
  • गीत- हीरो जीजा
  • गायक- अंकुश राजा, शिवानी सिंह
  • कलाकार- गौरी सुब्बा
  • संगीत- विक्की वॉक्स
  • गीतकार- बॉस रामपुरी
  • निर्देशक- गोल्डी जायसवाल
  • डांस डायरेक्टर – सनी सोनकर
  • डीओपी- गौरव राय
  • एडिटर- पप्पू वर्मा
  • डीआई- रोहित सिंह
  • मैनेजर- नेता जी (नितेश यादव)

अंकुश-गौरी का दिखा देसी लुक

सॉन्ग में अंकुश राजा रंगीन शर्ट और ब्लैक पैंट पहने हुए कैजुअल लुक में काफी कूल लग रहे हैं. इसके अलावा उन्होंने एथनिक आउटफिट कुर्ता भी पहना हुआ है. वहीं एक्ट्रेस गौरी ने चमकीला सूट और लहंगा पहना है. अपने लुक को गौरी ने मिनिमल मेकअप से स्टाइल किया है

यूजर्स की प्रतिक्रया

सॉन्ग पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, गजब गाना बा हो भइया. एक यूजर ने लिखा, मैं अंकुश भैया का बचपन से फैन हूं. एक यूजर ने लिखा, यह गाना मार्केट में चलेगा नहीं दौड़े गा भाई. एक अन्य यूजर ने लिखा, अंकुश राजा जब भी गाते हैं दिल खुश हो जाता हैं.

यह भी पढ़ें– Ankush Raja New Bhojpuri Song: बॉयफ्रेंड से दूर होने पर फूट-फूट कर रोई काजल त्रिपाठी, अंकुश राजा का नया इमोशनल गाना ‘लोरवा जनी गिरईहS’ सुन आ जाएंगे आंसू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >