Ankush Raja New Bhojpuri Song: अंकुश राजा के नए गाने “एगो माई के दुगो ललनवा” ने इंटरनेट पर मचाया धमाल, समाज को दिया गहरा संदेश

Ankush Raja New Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के लोकप्रिय सिंगर अंकुश राजा का नया गाना “एगो माई के दुगो ललनवा” रिलीज हो गया है. इसमें एक मां और उसके दो बेटों की कहानी को दिखाया गया है.

Ankush Raja New Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री में हर दिन एक से बढ़कर एक गाने रिलीज होते हैं. अब सुपरस्टार अंकुश राजा एक बार फिर अपने गाये हुए गाने से समाज को गहरा संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं. उनका गाना “एगो माई के दुगो ललनवा” रिलीज हो गया है. इसमें एक मां और उसके दो बेटों को दिखाया जाता है.

काफी इमोशनल है अंकुश राजा का नया गाना

“एगो माई के दुगो ललनवा” गाने के वीडियो में देखा जाता है कि दो भाई आपस में एक दूसरे से लड़ते हैं. दोनों में से कोई अपनी मां को रखना नहीं चाहता है. वह उसे खाना तक नहीं देते हैं और अकेला छोड़ते हैं. गीत में परिवार, रिश्तों और समाज से जुड़ी भावनाओं को बेहद सरल और दिल को छू लेने वाले अंदाज में दिखाने की कोशिश की गई है.

“एगो माई के दुगो ललनवा” के बारे में

भोजपुरी इंडस्ट्री के लोकप्रिय सिंगर अंकुश राजा ने इसे बेहद खास अंदाज में गाया है. गाने का संगीत एडीआर आनंद ने तैयार किया है, जो इसे और भी आकर्षक बनाता है. वहीं इसके बोल गर्दा सियादीह ने लिखे हैं. वीडियो का निर्देशन विवेक कुमार साजन ने किया है. वीडियो की सिनेमैटोग्राफी रतन यादव ने संभाली है, जबकि एडिटिंग का काम राहुल जैक ने किया है. डीआई रोहित सिंह की ओर से किया गया है, जिससे वीडियो का विजुअल लुक और बेहतर नजर आता है.

“एगो माई के दुगो ललनवा” में इन्होंने की है काफी मदद

गाने के मैनेजर के रूप में नेता जी यानी नितेश यादव जुड़े हुए हैं. वहीं टीम वाईआर ने वीडियो निर्माण में अहम भूमिका निभाई है. इस प्रोजेक्ट के गार्जियन के तौर पर लखन बाबा का नाम भी शामिल है. गाने के प्रचार और डिजाइन का काम सावन जीएफएक्स ने संभाला है, जिसने इसे आकर्षक रूप देने में मदद की है. यह नया भोजपुरी सामाजिक गीत अंकुश राजा ऑफिशियल के बैनर तले रिलीज किया गया है.

यह भी पढ़ें- रिलीज के 6 दिन बाद भी ‘दृश्यम 3’ का क्रेज बरकरार, दुनियाभर में हो रही ताबड़तोड़ कमाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >