अंकुश राजा का ‘डबल जीजा’ रिलीज, वीडियो में गौरी सुबा ने जीजा संग मचाया धमाल

Ankush Raja Double jija new Bhojpuri Song: भोजपुरी गानों की दुनिया में  नया धमाकेदार ट्रैक ‘डबल जीजा’ रिलीज हो गया है. इस गाने को मशहूर सिंगर शिल्पी राज और अंकुश राजा ने साथ मिलकर गाया है. गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है.

Ankush Raja Double jija new Bhojpuri Song: भोजपुरी स्टार अंकुश राजा का नया होली गाना ‘डबल जीजा’ रिलीज होते ही यूट्यूब पर छा रहा है. इस गाने में अंकुश के साथ शिल्पी की जोड़ी ने भी जबरदस्त रंग जमाया है. वहीं म्यूजिक वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस गौरी सुबा अपनी आदाओं  और एनर्जी से स्क्रीन का तापमान बढ़ाते नजर आ रही हैं. इस गाने को भोजपुरी लवर्स टी सीरीज हमार भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर सुन और देख सकते हैं. खबर लिखे जाने तक गाने पर 12 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं, और नंबर्स में लगातार बदलाव हो रहे हैं.

‘डबल जीजा’ में गौरी सुबा का ग्लैमरस अंदाज

‘डबल जीजा’ का कॉनसेप्ट जीजा-साली के नोकझोंक और हल्की- फुल्कि मस्ती पर आधारित है, जो भोजपुरी दर्शकों को हमेशा पसंद आती है. वीडियो में रंगीन लोकेशन, होली का माहौल एनर्जेटिक डांस और मजेदार लिरिक्स गाने को पूरी तरह एंटरटेनिंग बनाते हैं. रिलीज के बाद से ही यह गाना सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से व्यूज बटोर रहा है. भोजपुरी दर्शक भी इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं. म्यूजिक वीडियो में अंकुश राजा का देसी अंदाज और गौरी सुबा की एक्सप्रेशन – भरी परफॉर्मेंस गाने को और मजेदार बनाती है. दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री हल्की काॉमेडी और डांस के साथ दर्शकों को शुरूआत से अंत तक बांधे रखती है. गाने की धुन ऐसी है की सुनते ही दिमाग में चढ़ जाती है और बार- बार सुनने का मन करता है. वीडियो में सिंगर अपनी साली( गौरी सुबा) से कहते हैं कि होली खेलने अपनी दीदी के गांव आई हो. फिर मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि बहुत भाग्यशाली हो जो ‘डबल जीजा’ मिला है.

देखें वीडियो

गाने की कास्ट 

‘डबल जीजा’ गाने को अंकुश राजा और शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है. जिन्होंने अपनी मधुर गायकी से ट्रैक को और मजेदार बना दिया है. वहीं संगीत छोटू रावत ने दिए हैं और बोल गार्डा सियाडीह ने लिखा है. गाने के डायरेक्टर  गोल्डी जायसवाल है. म्यूजिक वीडियो में गौरा सुबा नजर आती हैं जिन्होंने अपने शानदार परफॉर्मेंस से धमाल मचा दिया है. वहीं इसके कोरियाग्राफर सनी सोनकार हैं जिन्होंने गाने में अच्छे अच्छे स्टेपस देकर माहौल को रंगीन बना दिया है. इस पूरे म्यूजिक वीडियो को एडिट पप्पू वर्मा ने किया है. 

गाने पर यूजर्स के रिएक्शन 

फैंस के रिएक्शन

गाना रिलीज होते ही सोशल मीडियो और यूट्यूब पर वायरल हो रहा है अब फैंस गाने को लेकर कमेंट सेक्श न में अपना रिएक्शन दे रहे हैं. सुपरहिट साॉन्ग अंकुश भैया.  एक यूजर ने लिखा जिया भाई. एक यूजर ने लिखा, बहुत सुंदर साॉन्ग. एक यूजर ने लिखा, मस्त साॉन्ग. एक यूजर ने लिखा  लव यू भैया.

यह भी पढ़ें: महाशिवरात्रि पर अरविंद अकेला का ‘गुलाल खेले अड़भंगिया’ रिलीज, देखें जबरदस्त वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >