Anjana Singh vs Khesari Lal: जब खेसारी लाल लड़की बनकर नाचते थे… अंजना सिंह ने सुनाए पुराने किस्से, बोलीं- अगर वो मर्द होंगे तो जरूर मानेंगे

Anjana Singh: भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह ने खेसारी लाल यादव को लेकर कई बड़े दावे किए हैं. उन्होंने कहा कि शुरुआती दिनों में उन्होंने खेसारी की मदद की थी. जानिए पॉडकास्ट में उन्होंने क्या-क्या कहा.

Anjana Singh vs Khesari Lal: भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह और सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के बीच का विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है. हाल ही में अंजना सिंह एक यूट्यूब पॉडकास्ट में गई थीं, जहां उन्होंने खेसारी लाल को लेकर कहा था कि 'वह बोलना कुछ और चाहते हैं, लेकिन शब्दों की कमी के कारण कुछ और बोल जाते हैं.' इस इंटरव्यू के बाद खेसारी लाल के फैंस भड़क गए और अंजना के सोशल मीडिया पर आकर उन्हें बुरा-भला कहने लगे. फैंस का कहना था कि अंजना सिंह आज जो कुछ भी हैं, वह खेसारी लाल की वजह से हैं. इसी बात पर अंजना सिंह का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने लाइव आकर सबको करारा जवाब दिया.

Anjana Singh Podcast: "अगर वह मर्द होते तो सोच-समझकर बोलते"

कमेंट में गाली देने वाले लोगों पर गुस्सा निकालते हुए अंजना सिंह ने कहा, "अगर वह लोग सच में मर्द होते और थोड़े से भी पढ़े-लिखे होते, तो पहले देखते और समझते कि मैंने इंटरव्यू में क्या बोला है. लेकिन उन्होंने बिना पूरा वीडियो देखे ही मुझे गाली देना शुरू कर दिया. इसलिए मैंने जो उन्हें नाम दिया है, वह बिल्कुल सही है."

Anjana Singh on Khesari Lal: "जब खेसारी लड़की बनकर नाचते थे…"

अंजना सिंह ने उन लोगों को जवाब दिया जो कह रहे थे कि उन्हें खेसारी लाल ने स्टार बनाया है. अंजना ने बताया, "जब खेसारी लाल एल्बम में लड़की बनकर नाचते थे और पहली बार मुंबई आए थे, तब डायरेक्टर आलोक कुमार सिंह ने उन्हें पहला ब्रेक (काम) दिया था. तब खेसारी को यह भी नहीं पता था कि एक सीन के बाद कपड़े बदले जाते हैं. उन्हें उंगली पकड़कर काम सिखाया गया था. उनके आने से पहले ही मैं इंडस्ट्री के सभी बड़े एक्टर्स के साथ सुपरहिट फिल्में दे चुकी थी."

Anjana Singh Claim: ऑटो से चलने वाले खेसारी को दी थी अपनी गाड़ी

अंजना ने अपनी और खेसारी की पहली मुलाकात का किस्सा सुनाते हुए कहा, "जब हमारी पहली फिल्म साइन हुई, तब वह डबिंग कर रहे थे. वहां से निकलते समय वह ऑटो से जा रहे थे. उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मैं उन्हें रास्ते में छोड़ दूंगी? तो मैंने हां कह दिया. जब वह नए-नए मुंबई आए थे, तब एयरपोर्ट आने-जाने के लिए मैंने कई बार उन्हें अपनी गाड़ी दी थी. अगर वो मर्द होंगे तो ये बात जरूर मानेंगे. मैंने तो खेसारी के साथ दो फिल्में साइन करने के बाद भी छोड़ दी थीं."

Anjana Singh Movies: फिल्मों और गानों की तुलना पर कही यह बात

घर पर खाली बैठने के तानों पर जवाब देते हुए अंजना ने कहा, "पिछले दो सालों में मेरी 22 फिल्में आई हैं और खेसारी की सिर्फ 3 फिल्में आई हैं. मेरी ढाई घंटे की फिल्मों में कोई भी अश्लीलता नहीं होती, जबकि उनके 3 मिनट के गाने में हर 3 सेकंड पर अश्लीलता होती है. अगर फिल्मों के व्यूज की तुलना की जाए, तो मेरी फिल्में ज्यादा अच्छी हैं. इसलिए किसी को भी दूसरों को नीचा दिखाने का कोई हक नहीं है."

ये भी पढ़ें: Anjana Singh Viral Reel: अंजना सिंह के नए पोस्ट से फिर गरमाया खेसारी लाल यादव विवाद, बोलीं- अकेले काफी हूं

ये भी पढ़ें: हीरोइन के साथ रंगे हाथों पकड़े गए थे... खेसारी लाल यादव की अंजना ने खोल दी पोल, कहा- जब भौजी ने अचानक वहां अटैक कर दिया था


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >