Amrapali Dubey Mobile Number: आम्रपाली दुबे ने शेयर किया अपना लेटेस्ट फोन नंबर, यकीन नहीं है देखें VIDEO

Amrapali Dubey Mobile Number: आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में से एक हैं. उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है. निरहुआ संग उनकी केमिट्री फैंस खूब पसंद करते हैं. इसी बीच अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया. जिसमें उन्होंने अपना मोबाइल नंबर शेयर किया.

Amrapali Dubey Mobile Number: भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है, जिसे दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया. इन दिनों अभिनेत्री अपने परिवार के साथ छुट्टियां एंजॉय कर रही हैं. इसी बीच उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया. जिसमें उन्होंने दो नंबर दिए, जिसपर उनसे संपर्क किया जा सकता है. फैंस इसे देखकर एक्साइटेड हो गए.

आम्रपाली दुबे ने शेयर किया अपना लेटेस्ट फोन नंबर

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में आम्रपाली दुबे ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ कीमती समय बिता रही हैं, यही वजह है कि वह सोशल मीडिया और ईमेल पर आए हुए मैसेज का रिप्लाई नहीं दे रही है. उन्होंने आगे कहा कि जो भी लोग किसी इवेंट, शो, उद्घाटन या अन्य कार्यक्रमों के लिए उन्हें बुक करना चाहते हैं, वे नए फोन नंबर 7021836750 और 9869216802 पर सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं. उन्होंने प्यार से यह भी कहा कि अभी ईमेल बिल्कुल न करें.

आम्रपाली दुबे के बारे में

आम्रपाली दुबे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय और जानी-मानी अभिनेत्रियों में से एक हैं. वह न केवल अपने दमदार अभिनय, बल्कि अपनी ग्लैमरस अदाओं को लेकर भी सुर्खियों में रहती है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी अनुमानित कुल संपत्ति 30 करोड़ रुपये से अधिक है, और वह कथित तौर पर प्रति फिल्म 10 लाख रुपये से अधिक चार्ज करती हैं. एक्ट्रेस भोजपुरी सिनेमा की हाईएस्ट पेड अभिनेत्रियों में से एक हैं.

यह भी पढ़ें- Saiyaara: ईशा मालवीय ने अनीत पड्डा की फिल्म से रिप्लेस होने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- बात पहुंच गई और मुझे…

यह भी पढ़ें- Jaya Bachchan ने सेल्फी ले रहे शख्स को मारा धक्का, कंगना रनौत ने उठाए सवाल, बोली- उनके नखरे को सिर्फ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >