Amrapali Dubey Net Worth: भोजपुरी की सबसे महंगी अभिनेत्री हैं आम्रपाली, एक फिल्म के लिए इतना करती हैं चार्ज

अम्रपाली दुबे अपनी दमदार एक्टिंग के जानी जाती हैं. उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक फिल्में दी है. दिनेश लाल यादव संग उनकी जोड़ी को फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं. आइए जानते हैं क्या है उनका नेटवर्थ.

अम्रपाली दुबे का जन्म 11 जनवरी 1987 को उत्तर प्रदेश के गोरखपूर जिले में हुआ था. भोजपुरी इंडस्ट्री की ये मशहूर एक्ट्रेस वर्तमान में सबसे ज्यादा पैसे चार्ज करने वाली एक्ट्रेस भी है.

उन्होंने साल 2014 में भोजपुरी इंडस्ट्री में डेब्यू किया था. उनकी पहली फिल्म दिनेश लाल यादव के साथ ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ थी. फिल्मों और म्यूजिक विडियोज के अलावा वो ब्रांड प्रमोशन भी करती दिखाई देती हैं जिससे उनकी अच्छी खासी कमाई होती है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आम्रपाली दुबे की नेटवर्थ करीब 30 करोड़ रुपए की है और वो एक फिल्म के लिए 10-15 लाख रुपये चार्ज करती हैं.

भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकारा आम्रपाली दुबे एक बेहद ही लग्जरी लाइफस्टाइल जीती हैं. उन्हें लग्जरी गाड़ियों का काफी शौक है और उनके पास बीएमडब्ल्यू जैसी कई महंगी गाड़ियां हैं. 

भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे स्टेज शो के माध्यम से भी अच्छी कमाई करती हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार आम्रपाली अपने एक शो के लिए 3 से 4 लाख रुपये चार्ज करती हैं.

आम्रपाली दुबे ने अपनी फिल्मी करियर के महज चार सालों में ही करोड़ों की कीमत का एक आलीशान फ्लैट खरीदा था. जिसकी झलक वह इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं.

आम्रपाली दुबे मशहूर एक्टर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ अपनी जोड़ी के लिए अक्सर सुर्खियों में रहती हैं. लोग अंदाजा लगाते हैं कि इन दोनों के बीच कुछ चल रहा है, लेकिन दोनों इन बातों को हमेशा से नकारते आए हैं.

साल 2023 में आम्रपाली दुबे का एक वेडिंग लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था जिसमें वो अरविंद अकेला ‘कल्लू’ के साथ शादी के जोड़े में नजर आ रही थी, हालांकि बाद में ये पता चला कि ये उनकी आने वाली फिल्म का एक लुक था.

आम्रपाली दुबे की सबसे सक्सेस्फुल फिल्मों में ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 2’ (2017), ‘बॉर्डर’ (2018), ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 3’ (2018), ‘निरहुआ चलल लंदन’ (2019) और ‘शेर सिंह’ (2019) जैसी फिल्में शामिल हैं.

Also Read: Amrapali Dubey को जब कपिल शर्मा ने कहा था बॉलीवुड की अक्षय कुमार, जानें भोजपुरी अभिनेत्री की अनसुनी किस्से

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >