प्रेग्नेंसी और अबॉर्शन के आरोपों पर अक्षरा सिंह ने तोड़ी चुप्पी, पवन सिंह की पत्नी को दिया करारा जवाब, कहा- ज्योति ने मुझे…

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और पवन सिंह के अफेयर ने खूब सुर्खियां बटोरी. एक्टर की पत्नी ज्योति सिंह ने अक्षरा सिंह पर कई आरोप लगाए थे. उनपर अक्षरा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और पवन सिंह के रिश्ते के बारे में खूब चर्चा होती है. दोनों कभी एक-दूसरे के साथ रिश्ते में थे. हालांकि दोनों का ब्रेकअप हो गया. ब्रेकअप के बाद पवन और अक्षरा ने एक-दूसरे पर कई तरह के आरोप लगाए. एक्टर की पत्नी ज्योति सिंह ने एक्ट्रेस पर प्रेग्नेंट होने और अबॉर्शन कराने का आरोप लगाया था. अब इन आरोपों पर अक्षरा ने रिएक्ट किया है.

ज्योति सिंह के आरोपों पर क्या बोलीं अक्षरा सिंह

अक्षरा सिंह ने ज्योति सिंह के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ज्योति ने मुझे खुद फोन किया था और कहा कि आप हमारे लिए गवाही देंगी क्या. मैं उनके दुख को समझती है और मुझे उनसे संवेदना है. मुझे पता था कि वह किस चीज से गुजरी थी. अक्षरा सिंह ने पवन सिंह को लेकर कहा था कि उनका साल 2018 के बाद पवन सिंह से कोई लेना-देना नहीं रहा.

अक्षरा सिंह बोली- ये आरोप से मुझे…

अक्षरा सिंह ने प्रेग्नेंसी के आरोप पर कहा कि ये आरोप से मुझे बहुत दुख पहुंचा. मैं आपकी हालत समझ रही, लेकिन आप जस्टिस के होप में एक लड़की पर आरोप लगा रही. एक्ट्रेस ने बताया इन आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है. बता दें कि अक्षरा इन दिनों एक के बाद एक म्यूजिक वीडियोज लेकर आ रही है. हाल ही में उनका गाना ‘साड़ी गुलाबी राजा जी’ यूट्यूब पर खूब ट्रेंड हुआ था. इस सॉन्ग को अक्षरा के अलावा रौशन सिंह ने अपनी आवाज दी है. सॉन्ग पर अब तक 1.3 मिलियन व्यूज आ चुके हैं. इसके लिरिक्स यादव राज ने लिखे हैं, जबकि रौशन सिंह ही इसके म्यूजिक डायरेक्टर भी है. ये सॉन्ग एक्ट्रेस ने अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया था.

Also Read- Bhojpuri Song: काजल राघवानी के ठुमकों पर आया पवन सिंह का दिल, 2 साल बाद भी इस गाने पर आ रहे ताबड़तोड़ व्यूज

Also Read-– Pawan Singh: जब चलती गाड़ी से कूद गए थे पवन सिंह, पिस्टल देख हुआ था बुरा हाल, बोले- मेरे साथ कुछ गलत…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >