Akshara Singh New Dance Video: अक्षरा सिंह के जबरदस्त ठुमकों ने बढ़ाया तापमान, फैंस हुए दीवाने, सोशल मीडिया पर छाया जादू

Akshara Singh New Dance Video: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपना नया रील वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में वह जबरदस्त ठुमके लगाते दिख रही है. यूजर्स उनका अदाओं पर फिदा हो गए हैं. आप उनका रील वीडियो यहां देख सकते हैं.

Akshara Singh New Dance Video: भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत और ग्लैमरस एक्ट्रेस अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. उनका नया गाना ‘हमर तिरछी नजर’ इंटरनेट पर छाया हुआ है. सॉन्ग में अक्षरा बेहद हसीन लग रही है. वीडियो में एक्ट्रेस के एनर्जेटिक ठुमके देख फैंस उनपर फिदा हो गए है. अब उन्होंने अपना एक नया रील वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है. रील में वह अपने गाने ‘हमर तिरछी नजर’ पर थिरकती दिख रही है.

अक्षरा सिंह का नया रील वीडियो हुआ वायरल

अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना लेटेस्ट रील पोस्ट किया है. रील में वह खूबसूरत ब्राउन कलर के ड्रेस में दिख रही है. इस आउटफिट में वह बला की खूबसूरत लग रही है. उनके एक्सप्रेशन भी कमाल के लग रहे हैं. इसके कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, और यह ट्रेंडिंग में है. ये रील तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है और इसपर यूजर्स अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, वॉव सुपर डांसर. एक यूजर ने लिखा, आप बहुत अच्छा डांस करती है. एक यूजर ने लिखा, मैम मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं. एक यूजर ने लिखा, ये गाना मैं हर दिन सुनता है. एक यूजर ने लिखा, आप मेरे दिल पर राज करती है.

यहां देखें अक्षरा सिंह का लेटेस्ट रील

छठ महापर्व पर ये गाना अक्षरा सिंह ने किया था रिलीज

‘हमर तिरछी नजर’ सॉन्ग से पहले अक्षरा सिंह ने छठ महापर्व पर गाना ‘केलवा के पात’ जारी किया था. सॉन्ग को अक्षरा के साथ-साथ सुगम सिंह ने गाया था. इसके बोल मनोज मतलबी ने लिखा था. ये गाना सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था और इसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था. गाने में एक्ट्रेस छठ पूजा मनाते दिखी थी. आप इस सॉन्ग को यूट्यूब पर देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Arvind Akela Kallu New Bhojpuri Song: अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना ‘सरसों के साग’ ने मचाया धूम, ट्यूब टॉप में बेहद हसीन लगी सपना चौहान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >