Akshara Singh Net Worth: अक्षरा सिंह की नेट वर्थ और कमाई के राज, करोड़ों में खेलती हैं भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन

Akshara Singh Net Worth: अक्षरा सिंह को भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन कहा जाता है. अक्षरा ने अपने दम पर अपनी पहचान बनाई है और कई सुपरहिट फिल्में दी है. चलिए जानते हैं अक्षरा कितने करोड़ की मालकिन हैं.

Akshara Singh Net Worth: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह एक एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि एक सिंगर भी हैं. एक्ट्रेस ने साल 2019 में भोजपुरी फिल्म सत्यमेव जयते से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा. इस फिल्म ने उन्हें काफी लोकप्रिय कर दिया. इसके बाद उन्होंने कई मूवीज में काम किया है, जिसमें बलमा बिहार वाला, सत्या, मां तुझे सलाम, लैला मजनूं जैसे जबरदस्त फिल्में की है. अब तक एक्ट्रेस खेसारी लाल यादव, दिनेश लाल यादव जैसे स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं. उन्होंने अपने दम पर अपनी पहचान बनाई और आज वह करोड़ों की मालकिन है.

अक्षरा सिंह की नेटवर्थ

अक्षरा सिंह आज टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं और उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री की “क्वीन” कहा जाता है. आज तक ने एक रिपोर्ट के हवाले से बताया कि एक्ट्रेस की नेट वर्थ करीब 50-55 करोड़ रुपये है. एक फिल्म के लिए वह 15-20 लाख रुपये चार्ज करती है. जबकि वह अपने सिंगिग और स्टेज परफॉर्मेंस से भी तगड़ी कमाई करती है. इसके अलावा अक्षरा एक स्टेज शो करने के लिए 3-5 लाख रुपये बतौर फीस लेती हैं. एक्ट्रेस एक लैविश लाइफस्टाइल जीती है. मुंबई और पटना में उनके पास आलीशान घर है, जिसकी कीमत करोड़ों में है. इसकी तसवीरें वह फैंस के लिए इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती है. उनके पास महंगी कारें भी हैं, जिसमें स्कॉर्पियो, फॉर्च्यूनर शामिल हैं. उनके गैराज में कई महंगी बाइक भी है.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीChild Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

अक्षरा सिंह ने इन गानों को दी अपनी आवाज

अक्षरा सिंह ने कई गानों को अपनी आवाज दी है, लेकिन ईधर आने का नहीं, दिल बचपन से है, मेरा वतन, जरूर लगवा दs, प्रपोजल जैसे सॉन्ग्स पर निलियन व्यूज आ चुके हैं. वह बिग बॉस ओटीटी में भी नजर आ चुकी है, जिसमें उनका बेबाक अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आया था. वहीं, इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की लिस्ट काफी लंबी है. इंस्टा पर एक्ट्रेस को 6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. वह सिर्फ 443 लोगों को ही फॉलो करती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >