Akshara Singh की ये 6 फिल्मों को आज ही करें ऑनलाइन स्ट्रीम, मिलेगा रोमांस और एक्शन का जबरदस्त तड़का

Akshara Singh Movies On OTT: अक्षरा सिंह की हिट भोजपुरी फिल्में अब OTT प्लेटफॉर्म पर देखिए. जानिए उनकी फिल्मों की कहानी, किरदार और कहां ऑनलाइन स्ट्रीम कर सकते हैं.

Akshara Singh Movies On OTT: भोजपुरी सिनेमा की सबसे लोकप्रिय और खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक अक्षरा सिंह ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं. वह सिर्फ रोमांटिक हीरोइन नहीं हैं, बल्कि उनके किरदार हमेशा साहस, नारी सशक्तिकरण और समाज में न्याय का संदेश देते हैं. उनके फिल्मों में आपको एक्शन, ड्रामा, रोमांस और परिवारिक भावनाएं सब कुछ देखने को मिलेगा.

ऐसे में आज हम आपको उनकी कुछ बेहतरीन फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप आसानी से ऑनलाइन स्ट्रीम कर सकते हैं.

Akshara

फिल्म की कहानी एक बहादुर महिला अक्षरा के इर्द‑गिर्द घूमती है. वह एक स्कूल टीचर हैं, जो बच्चों को पढ़ाती हैं और समाज में अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ती हैं. जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, अक्षरा अपने आप को लेडी सिंघम के रूप में बदलती हैं, जो गुंडों और अन्याय से टकराती हैं. यह फिल्म नारी सशक्तिकरण, साहस और न्याय का संदेश देती है.

कहां देखें: Airtel Xstream / Hungama Play

Satyamev Jayate

फिल्म इंस्पेक्टर कुंज बिहारी के इर्द‑गिर्द घूमती है, जो समाज के कमजोर लोगों के लिए न्याय की लड़ाई लड़ता है. अक्षरा सिंह इस फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं और न्याय, साहस और सही निर्णय लेने की कहानी को दिखाती हैं.

कहां देखें: Airtel Xstream / Hungama

Satya

यह फिल्म एक्शन, रोमांस और रिश्तों की कहानी है. अक्षरा सिंह और पवन सिंह की जोड़ी ने इसमें अपनी रोमांटिक केमिस्ट्री दिखाई. फिल्म में प्यार और मुश्किल फैसलों के बीच संतुलन बनाने की कहानी है.

कहां देखें: ZEE5

Maai Ke Karz

यह एक पारिवारिक ड्रामा फिल्म है जिसमें अक्षरा का किरदार परिवार के लिए अपने कर्ज और जिम्मेदारियों को निभाने की कोशिश करता है. कहानी में संघर्ष, परिवारिक भावनाएं और नारी सशक्तिकरण दिखाया गया है.

कहां देखें: Airtel Xstream / Hungama Play

A Balma Bihar Wala

एक रोमांटिक‑ड्रामा फिल्म, जिसमें अक्षरा का किरदार प्रेम और परिवार के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करता है. कहानी में प्रेम, चुनौतियां और पारिवारिक रिश्तों का महत्व दिखाया गया है.

कहां देखें: Airtel Xstream Play

Rudra‑Shakti

अक्षरा सिंह ने इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है. कहानी में एक महिला की साहस और समाज में न्याय की लड़ाई को दिखाया गया है.

कहां देखें: AirtelXstream / Hungama

यह भी पढ़ें: Saj Ke Sawar Ke सुनकर मजा आया? तो फिल्म ‘मुकद्दर’ ऑनलाइन स्ट्रीम करें और कहानी देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >