Aamrapali Dubey New Bhojpuri Song: आम्रपाली दुबे के नए सॉन्ग ‘काट लिहे गलिया टमाटर जईसन’ का पोस्टर रिलीज, पृथ्वी तिवारी की आंखों में खोई दिखी एक्ट्रेस

Aamrapali Dubey New Bhojpuri Song: एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे का नया गाना ‘काट लिहे गलिया टमाटर जईसन’ जल्द आने वाला है. हालांकि एक्ट्रेस ने रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन फैंस कयास लगा रहे कि ये सॉन्ग जल्द ही रिलीज होगा. इसका पोस्टर आज जारी हुआ है.

Aamrapali Dubey New Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे अपने दर्शकों के लिए नया गाना लेकर आ रही है. आम्रपाली के इस नये गाने का नाम ‘काट लिहे गलिया टमाटर जईसन’ है. सॉन्ग का पोस्टर रिलीज हो गया है, जिसमें वह बेहद हसीन लग रही है. हालांकि गाना किस दिन और कब रिलीज होगा, इसकी जानकारी उन्होंने शेयर नहीं किया. इसके लिए दर्शकों को थोड़ा और इंतजार करना होगा.

‘काट लिहे गलिया टमाटर जईसन’ सॉन्ग का पोस्टर

‘काट लिहे गलिया टमाटर जईसन’ सॉन्ग में आम्रपाली दुबे के साथ पृथ्वी तिवारी नजर आएंगे. सॉन्ग के पोस्टर में दोनों साथ में काफी जच रहे हैं. दोनों ने रेड कलर का आउटफिट पहना हुआ है. आम्रपाली और पृथ्वी एक -दूसरे के आंखों में डूबे दिख रहे हैं. सॉन्ग शिवानी सिंह की आवाज में दर्शक सुन पाएंगे. म्यूजिक कंपोजर आर्या शर्मा है और लिरिक्स धर्मेंद यादव है. डायरेक्टर और कोरियोग्राफर प्रसुन यादव है और डीआई वीके प्रजापति है. फैंस पोस्टर पर कमेंट कर पूछ रहे कि ये गाना किस दिन रिलीज होगा. कुछ यूजर्स ने तो इसपर रेड हार्ट वाला इमोजी भी बनाया.

निरहुआ और और आम्रपाली दुबे का ये गाना सुना आपने?

कुछ समय पहले निरहुआ और और आम्रपाली दुबे का सॉन्ग ‘सेनुरवा महान’ रिलीज हुआ था. इस सॉन्ग में निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी एक बार फिर से फैंस ने पसंद किया था. सॉन्ग एक विवाह गीत है और इसमें सारे रस्म दिखाई गए थे. वीडियो में दिखाया गया कि आम्रपाली शादी के बाद अपने सुसराल में सबका बहुत ध्यान रखती है. पहली रसोई में उसे नेकलेस मिलता है. दीवाली के मौके पर निहुआ उसके मायके वालों को घर बुलाते हैं और बहुत सारे तोहफे देते हैं.

यह भी पढ़ें- Aamrapali Dubey New Bhojpuri Song: आम्रपाली दुबे की मांग में निरहुआ ने भरा सिंदूर, लिए सात फेरे, नया भोजपुरी विवाह गीत ‘सेनुरवा महान’ ट्रेंडिंग में

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >