जानें, भोजपुरी एक्‍ट्रेस आम्रपाली दुबे के बारे में ये 8 दिलचस्‍प बातें...

आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा का ए‍क जाना-पहचाना नाम है. दर्शकों के दिलों की धड़कन बन चुकीं आम्रपाली दुबे ने एकसाथ आठ फिल्‍में साइन की हैं. आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा की सबसे मंहगी एक्‍ट्रेस बन गई हैं जो एक फिल्‍म के लिए 5 लाख से लेकर 8 लाख रुपये लेती हैं. भोजपुरी इंडस्‍ट्री में आम्रपाली दुबे […]

आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा का ए‍क जाना-पहचाना नाम है. दर्शकों के दिलों की धड़कन बन चुकीं आम्रपाली दुबे ने एकसाथ आठ फिल्‍में साइन की हैं. आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा की सबसे मंहगी एक्‍ट्रेस बन गई हैं जो एक फिल्‍म के लिए 5 लाख से लेकर 8 लाख रुपये लेती हैं. भोजपुरी इंडस्‍ट्री में आम्रपाली दुबे की पॉपुलैरिटी बढ़ती जा रही हैं. अभिनेत्री ने 4 साल पहले फिल्‍मों में डेब्‍यू किया था. हाल ही में उनका वीडियो सॉन्‍ग ‘होली में GST जोड़ के’ काफी लोकप्रिय हुआ था.

आम्रपाली दुबे की और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की जोड़ी को पर्दे पर बेहद पसंद किया जाता है. इस जोड़ी ने कई फिल्‍मों और वीडियो एल्‍बम्‍स में काम किया है. जानें भोजपुरी सिनेमा की खूबसूरत अदाकारा के बारे में 8 दिलचस्‍प बातें…

1. 11 जनवरी 1987 को जन्‍मीं आम्रपाली दुबे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली हैं.
आम्रपाली दुबे भोजपुरी फिल्‍मों में नजर आने से पहले टीवी शोज़ में काम कर चुकी हैं. उन्‍होंने टीवी शो ‘रहना है तेरी पलकों की छांव में’ में सुमन नामक लीड रोल प्‍ले किया था.

2. आम्रपाली टीवी के शो ‘सात फेरे’ और ‘मायका’ में नजर आ चुकी हैं. इसके अलावा नाम करेगी रोशन में भी नजर आई थीं.

3. आम्रपाली ने साल 2014 में भोजपुरी फिल्‍म ‘निरहुआ हिंदुस्‍तानी’ से भोजपुरी इंडस्‍ट्री में डेब्‍यू किया था. फिल्‍म में वे भोजपुरी स्‍टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ संग नजर आई थीं.

4. साल 2015 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्‍म ‘निरहुआ रिक्‍शावाला 2’ ने भोजपुरी सिनेमा के इतिहास में एक नया रिकॉर्ड बनाया था. इस वीडियो को यूट्यूब पर 5 करोड़ से ज्‍यादा लोगों ने देखा था.

5. उन्‍होंने निरहुआ संग कई सुपरहिट फिल्‍मों में काम किया है. पर्दे पर दोनों की कैमेस्‍ट्री को खासा पसंद किया जाता है.

6. 4 साल पहले फिल्म डेब्यू करते वक्त आम्रपाली काफी स्लिम थीं. लेकिन धीरे-धीरे उनका वजन बढ़ता गया. स्क्रीन पर वो काफी हैवी दिखने लगीं. लेकिन यह कहना गलत नहीं होगा कि बढ़े हुए वजन के साथ भी वो उतनी ही खूबसूरत लगती थीं. लेकिन बीते कुछ समय से वे अपनी फिटनेस पर ध्‍यान देने लगी हैं.

7. पिछले कुछ सालों में उनका वजन पहले से काफी घट गया है. इसके लिए उन्होंने काफी मेहनत की है. उन्‍होंने जिम में घंटों पसीना बहाया है और जमकर वर्कआउट और एक्सरसाइज की है.

8. आम्रपाली दुबे सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. वे अपनी वर्कआउट के अलावा कई खूबसूरत तसवीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >