Bhojpuri Tadka In Kapil Show: काले कपड़े से क्यों दूर रहते हैं पवन सिंह? निरहुआ ने खोले कई राज, यहां देखें पूरा एपिसोड

Bhojpuri Tadka In Kapil Show: द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4 में पवन सिंह, मनोज तिवारी और निरहुआ की एंट्री होने वाली है. हंसी, पोल-खोल और लॉलीपॉप लागेलू गाने पर धमाकेदार डांस देखने को मिलने वाला है. यह एपिसोड ओटीटी प्लैटफॉर्म पर आने वाला है. जानिए पूरे एपिसोड में क्या क्या होने वाला है…

Bhojpuri Tadka In Kapil Show: अगर आप हंसते-हंसते पेट पकड़ लेने वाले शो के शौकीन हैं, तो इस बार ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का नया एपिसोड आपके लिए खास होने वाला है. सीजन 4 में दर्शकों को हंसी का डबल डोज मिलने वाला है, क्योंकि इस बार कपिल शर्मा के शो में भोजपुरी सिनेमा के तीन दिग्गज सितारे नजर आने वाले हैं. पवन सिंह, मनोज तिवारी और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ एक साथ मंच पर धमाल मचाते दिखेंगे.

काले कपड़े से दूरी बनाते हैं पवन

शो का नया प्रोमो सामने आ चुका है और उसमें साफ दिख रहा है कि भोजपुरी तिकड़ी और कपिल शर्मा की जुगलबंदी दर्शकों को खूब गुदगुदाने वाली है. प्रोमो में कपिल शर्मा पवन सिंह से मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि अगर उनका दिन किसी खास कपड़े में खराब चला जाए, तो वे उस कपड़े को दोबारा नहीं पहनते. इस पर पवन सिंह मुस्कुराते हुए हामी भरते हैं और बताते हैं कि वे खासकर काले कपड़ों से दूरी बनाकर रखते हैं. बस फिर क्या था, बगल में काले कपड़े पहने बैठे मनोज तिवारी को देखकर पूरा सेट ठहाकों से गूंज उठता है.

निरहुआ ने अपने ड्राइवर के नाम का राज खोला 

मजा यहीं खत्म नहीं होता. निरहुआ एक ऐसा राज खोल देते हैं, जिससे मनोज तिवारी थोड़े असहज हो जाते हैं. निरहुआ बताते हैं कि मनोज तिवारी अपने ड्राइवर्स के नाम भोजपुरी सिंगर्स के नाम पर ही रखते हैं. पहले ड्राइवर का नाम रवि, फिर पवन और अब दिनेश. यह सुनते ही सब हंसने लगते हैं. मनोज तिवारी सफाई देते नजर आते हैं कि ये सब महज इत्तेफाक है, जानबूझकर कुछ नहीं किया गया.

लॉलीपॉप लागेलू गाने पर लगाए ठुमके

हंसी-मजाक के साथ-साथ प्रोमो में डांस का तड़का भी देखने को मिलता है. तीनों भोजपुरी स्टार्स मिलकर सुपरहिट गाना ‘लॉलीपॉप लागेलू’ पर धमाकेदार डांस करते हैं, जिससे माहौल और भी रंगीन हो जाता है. अब दर्शकों को बस इंतजार है 10 जनवरी की रात 8 बजे का, जब यह पूरा एपिसोड नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा. फैंस इस एपिसोड को लेकर बेहद उत्साहित हैं.

यह भी पढे़ं: “पवन सिंह दारू पी रहे हैं क्योंकि यह मर्दों…”, इस भोजपुरी एक्ट्रेस ने खुल्लम-खुल्ला कर दिया ऐलान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >