Bhojpuri Sad Song: भोजपुरी सैड सॉन्ग ‘कटा जईब ट्रेन से’ रिलीज, रेखा रागिनी की आवाज ने बढ़ाई दीवानगी

Bhojpuri Sad Song: भोजपुरी सैड सॉन्ग ‘कटा जईब ट्रेन से’ रिलीज हो गया है. इसे रागिनी ने अपनी खूबसूरत आवाज दी है. संगीतकार मोनू सिन्हा ने गाने को ऐसा संगीत दिया है, जो इसकी भावनाओं को और गहराई देता है.

Bhojpuri Sad Song: भोजपुरी संगीत प्रेमियों के लिए नया दर्दभरा गीत ‘कटा जईब ट्रेन से’ रिलीज हो गया है. गाने में दर्द, जुदाई और इमोशन्स का ऐसा मेल देखने को मिलता है जो सीधे दर्शकों के दिल को छू जाता है. इसे सिंगर रेखा रागिनी ने अपनी खूबसूरत आवाज दी है. गीत के बोल वशिष्ठ सुनील सुरीला ने लिखे हैं, जिन्होंने बहुत ही सरल लेकिन असरदार शब्दों का इस्तेमाल किया है. वहीं संगीतकार मोनू सिन्हा ने गाने को ऐसा संगीत दिया है, जो इसकी भावनाओं को और गहराई देता है. म्यूजिक और लिरिक्स का तालमेल इस गाने को खास बनाता है.

‘कटा जईब ट्रेन से’ सॉन्ग रिलीज

‘कटा जईब ट्रेन से’ वीडियो का निर्देशन सतीश राय ने किया है. उन्होंने गाने की कहानी को बेहद खूबसूरती से पर्दे पर उतारा है. वीडियो में इमोशनल सीन्स और कलाकारों की अभिव्यक्ति दर्शकों को अंत तक बांधे रखती है. गाने को वेव म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. वीडियो में देखने को मिलता है कैसे प्रेमी अपनी प्रेमिका को दूसरी लड़की के साथ धोखा देता है. वह काफी दुखी हो जाती है और उससे अपने प्यार की बात करती है.

‘कटा जईब ट्रेन से’ के बारे में

भोजपुरी इंडस्ट्री में वेव म्यूजिक लगातार नए और अलग तरह के गानों के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करता रहा है. इस गाने के डिजिटल प्रमोशन की जिम्मेदारी लोकधुन ने संभाली है. रेखा रागिनी की आवाज और गाने की भावनात्मक कहानी ने फैंस को खासा प्रभावित किया है. भोजपुरी सैड सॉन्ग पसंद करने वाले दर्शकों के लिए यह गाना एक बेहतरीन म्यूजिकल अनुभव साबित हो रहा है.

यह भी पढ़ें- रणवीर सिंह नहीं Dhurandhar की सफलता का श्रेय वरुण धवन ने इस शख्स को दिया, बोले- निर्देशक की जीत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >