मोनालिसा की इस बोल्ड तसवीर पर दिल हार जाएंगे आप, रेड ड्रेस में दिखीं बेहद हॉट, देखें वायरल फोटो

Bhojpuri Actress Monalisa bold photos: भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस मोनालिसा (Bhojpuri Actress Monalisa) ने इंडस्ट्री में एक ख़ास पहचान बनाई है. भोजपुरी सिनेमा से लेकर टीवी जगत तक मोनालिसा अब जाना-पहचाना नाम हैं. आये दिन एक्ट्रेस अपनी तसवीरें शेयर करती रहती है, जिसे फैंस खूब पसन्द करते है. हाल ही में मोनालिसा ने अपनी कुछ बोल्ड तसवीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है. इन तसवीरों पर फैंस अपना दिल हार बैठे है.

Bhojpuri Actress Monalisa bold photos: भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस मोनालिसा (Bhojpuri Actress Monalisa) ने इंडस्ट्री में एक ख़ास पहचान बनाई है. भोजपुरी सिनेमा से लेकर टीवी जगत तक मोनालिसा अब जाना-पहचाना नाम हैं. आये दिन एक्ट्रेस अपनी तसवीरें शेयर करती रहती है, जिसे फैंस खूब पसन्द करते है. हाल ही में मोनालिसा ने अपनी कुछ बोल्ड तसवीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है. इन तसवीरों पर फैंस अपना दिल हार बैठे है.

मोनालिसा ने अपनी कुछ तसवीरें इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस तसवीर में उन्होंने लाल कलर की ड्रेस पहनी हुई है और कैमरे की तरफ देखकर पोज दे रही है. उनकी अदाएं कमाल की हैं. उन्‍होंने एक के बाद एक कई तसवीरें शेयर की हैं. मोनालिसा की ये तसवीर देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई.

https://www.instagram.com/p/CFJOC_XFzu1/

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘आप मेरी सनसाइन है’. एक ने लिखा, ‘झक्कास’. एक यूजर ने लिखा, ‘पटाखा लग रही’. एक यूजर ने लिखा, ‘रेड हॉट ब्यूटी’. एक यूजर ने तारीफ करते हुए लिखा, ‘लाल परी’. वहीं कई अन्य यूजर्स ने सेक्सी और हॉट जैसे कमेंट भी किये.

Also Read: कपिल शर्मा के पास है बेहद लग्जीरियस वैनिटी वैन! जानिए क्या है कीमत

पिछले दिनों खबरें थीं कि मोनालिसा एक्‍टर विक्रांत सिंह राजपूत (Vikrant Singh Rajpoot) से शादी से पहले एक अधेड़ उम्र के शख्स के साथ 6 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रही थीं. टाइम्‍स ऑफ इंडिया से खास बातचीत में अभिनेत्री ने इस बारे में कहा था,’ जब से मैंने इस खबर को देखा है तब से मैं बहुत परेशान हूं. मेरा मतलब है कि वे मुझसे पूछे बिना भी इस तरह से कुछ कैसे लिख सकते हैं. विक्रांत ने पहले इस रिपोर्ट को देखा और उसने मुझे दिखाया. हम इस खबर पर हंसने लगे. लेकिन अब मैं इसे अपने दिमाग से निकाल नहीं पा रही हूं क्योंकि मेरे प्रशंसक इसे मानना शुरू कर देंगे.’

उन्‍होंने आगे कहा था,’ मैं खुशकिस्मत हूं कि मेरे पास विक्रांत जैसा एक साथी है जो समझ रहे हैं लेकिन क्या होगा अगर एक दंपति जिनके बीच यह परिपक्वता नहीं है, तो ऐसी खबरें उनके रिश्ते को खराब कर सकती हैं. किस आधार पर उन्होंने लिखा है कि मैं इस व्यक्ति मदन के साथ लिव-इन में थी और वह भी छह साल तक. मेरे माता-पिता सहित सभी जानते हैं, कि मैं विक्रांत से 2008 में ‘दूल्हा अलबेला’ के सेट पर मिली थी और तब से हमने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >