Bhediya Starcast Fees: भेड़िया के लिए वरुण धवण-कृति सेनन ने वसूली मोटी रकम, जानिये स्टार कास्ट की फीस

वरुण धवन और कृति सनेन स्टारर ‘भेड़िया’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को ऑडियंस और क्रिटिक्स अच्छे रिव्यू दे रहे है. फिल्म में जबरदस्त एक्शन और धांसू वीएफएक्स है. चलिए आपको बताते है फिल्म के लिए स्टार्स ने कितनी फीस ली है.

Bhediya Starcast Fees: वरुण धवन, कृति सेनन, दीपक डोबरियाल, अभिषेक बनर्जी स्टारर मूवी ‘भेड़िया’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को फैंस का जबरदस्त प्यार मिल रहा है. भेड़िया में जबरदस्त एक्शन और धांसू वीएफएक्स है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने वरुण धवण की फिल्म को साढ़े तीन स्टार दिए है. इसका रिव्यू देते हुए उन्होंने अपने ट्विटर पर लिखा, लुभावना. निर्देशक अमर कौशिक ने इसे फिर से सही किया है. नॉवेल कान्सेप्ट. अत्याधुनिक वीएफएक्स. सुपर फिनाले… एक एंटरटेनर जो बड़े पर्दे पर देखने के लिए है. हालांकि, क्या आप जानते हैं कि फिल्म में एक भूमिका निभाने के लिए भेड़िया के कलाकारों को फीस के रूप में कितने पैसे दिए गए है. नहीं, तो आइये जानते हैं स्टार्स की फीस के बारे में…

वरुण धवन ने वसूली है मोटी रकम

वरुण धवन आने वाली फिल्म में भास्कर शर्मा की भूमिका निभा रहे है. एबीपी की रिपोर्ट की मानें तो कथित तौर पर, अभिनेता को फिल्म में एक भूमिका निभाने के लिए 7 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है. वहीं कृति सेनन फिल्म में डॉ. अनिका मित्तल के किरदार में नजर आएंगी. कृति सनोन एक डॉक्टर और भास्कर की प्रेमिका की भूमिका निभा रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस को 4 करोड़ रुपये दिए गए थे.

फिल्म की स्टार कास्ट की फीस

दीपक डोबरियाल ने फिल्म के लिए 1 करोड़ रुपये लिए है. अभिषेक बनर्जी हॉरर-कॉमेडी में गुड्डू गुप्ता की भूमिका निभा रहे हैं और, कथित तौर पर, अभिनेता को उनकी भूमिका के लिए 45 लाख रुपये का भुगतान किया गया है. एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भेड़िया के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने के लिए तैयार पॉलिन कबर ने फिल्म में अपनी भूमिका के लिए फीस के रूप में कुल 20 लाख रुपये लिए.

Also Read: Bhediya Movie Review: कहानी कमजोर लेकिन मनोरंजन है भरपूर, जानिए वरुण धवन- कृति सेनन की मूवी के बारे में
फिल्म की एडवांस बुकिंग

हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भेड़िया’ करीब 2 घंटे 36 मिनट की मूवी है. अमर कौशिक द्वारा निर्देशित इस फिल्म में वरुण एक नये लुक में नजर आएंगे. मूवी हिन्दी के साथ-साथ तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रही है. फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो गुरुवार सुबह 10 बजे तक पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस- में लगभग 15,000 टिकट बिके है और 35,000 रेंज के अंतिम आंकड़े की ओर अग्रसर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >