Bhediya Song Out: खूबसूरत वादियां...दोस्तों के साथ रोड ट्रिप, भेड़िया का नया गाना 'बाकी सब ठीक' रिलीज

वरुण धवन और कृति सेनन की अपकमिंग फिल्म 'भेड़िया' का नया गाना बाकी सब ठीक रिलीज हो गया है. इस गाने में आपको खूबसूरत वादियां और दोस्तों के बीच गहरा प्यार देखने को मिलेगा.

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘भेड़िया’ 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. दीपक डोबरियाल, अभिषेक बनर्जी और पालिन कबाक अभिनीत अमर कौशिक निर्देशित फिल्म हिंदी, तेलुगु और तमिल में रिलीज होगी. ये फिल्म इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. फिल्म के गानों को फैंस काफी पसंद कर रहे है. इसी बीच अब भेड़िया का नाया गाना बाकी सब ठीक रिलीज हो गया है. गाने को फैंस का जबरदस्त रिसपांस मिल रहा है. वीडियो में आपको खूबसूरत वादियां देखने को मिलेगी, गाने में वरुण अपने दोस्तों के साथ किसी रोड ट्रिप पर जाते दिखाई दे रहे है. इस दौरान सभी मस्ती करते है, एक दूसरे को छोड़ते है. गाने में परफेक्ट दोस्ती देखी जा सकती है.

Bollywood actor Varun Connection and Kriti Sanon starrer film ‘Bhediya’ is all set to release in cinemas on 25 October. The Amar Kaushik-directed film starring Deepak Dobriyal, Abhishek Banerjee and Palin Kabak will release in Hindi, Tamil and Tamil. This film is one of the most awaited films of this year. Fans are very fond of the association of the film. Meanwhile, now Bhediye’s new song Baki Sab OK has been released. The song is getting tremendous response from the fans. In the video you will get to see beautiful instruments, in the song Varun is seen going on a road trip with his friends. During this everyone has fun, leave each other. Perfect friendship can be seen in the song.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >