Bhediya BO Collection Day 4: बॉक्स ऑफिस पर भेड़िया ने लगाई छलांग, जानिए चौथे दिन कितनी हुई कमाई

वरुण धवन और कृति सनेन स्टारर फिल्म भेड़िया बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रहा है. ऑडियंस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद कर रही है. इसे दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है. चौथे दिन मूवी ने ताबड़तोड़ कमाई की है.

वरुण धवन और कृति सनेन की हॉरर-कॉमेडी भेड़िया सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है. फिल्म को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे है. अब फिल्म का चौथे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है. भेड़िया अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 को भी कड़ी टक्कर दे रहा है. ऐसे में आइये आपको दोनों फिल्म का टोटल कलेक्शन बताते हैं.

फिल्म ‘भेड़िया’ का चौथे दिन का कलेक्शन

हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भेड़िया’ की कमाई में चौथे दिन थोड़ी गिरावट देखने को मिली. जहां फिल्म ने महज एक डिजिट में कमाई की. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने मंगलवार को 3.25 करोड़ रुपये की ही कमाई की. बता दें कि ओपनिंग डे पर मूवी ने 7.48 करोड़ का कलेक्शन किया था. दूसरे दिन 9.57 का बिजनेस हुआ. वहीं तीसरे दिन इसने 11 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. जिसके बाद अब तक भेड़िया का कुल कलेक्शन 32 करोड़ कमा लिए. हालांकि, फिल्म ने अपने पहले मंगलवार को लगभग 50 प्रतिशत की गिरावट देखी, जो एक अच्छा संकेत नहीं है.

क्या है फिल्म की कहानी

फिल्म भेड़िया को दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है. मूवी में वरुण ने भास्कर नाम के शख्स का किदार निभाया है. उसे एक भेड़िया काट लेता है, जिसके बाद वो हर पूर्णिमा की रात को भेड़िया में बदल जाता है. फिल्म में कृति एक डॉक्टर बनी है और दीपक डोबरियाल, अभिषेक बनर्जी और पालिन कबाक भी है.

Also Read: Bhediya BO Collection Day 3: वरुण धवन की फिल्म ने पहले वीकेंड में किया कमाल, डबल डिजिट में हुआ कलेक्शन
दृश्यम 2 की ताबड़तोड़ कमाई जारी

अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म दृश्यम 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म ने रिलीज के 10वें दिन ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. इसका मतलब यह है कि फिल्म ने इस साल की टॉप 5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों में अपना नाम दर्ज करवा लिया है. बता दें कि अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित दृश्यम 2, अजय और तब्बू की 2015 की हिट दृश्यम का रीमेक है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >