Bhediya 2 और Stree 3 में से कौन सी फिल्म पहले होगी रिलीज, राजकुमार राव ने किया खुलासा

Bhediya 2-Stree 3: राजकुमार राव ने स्त्री 2 में अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस से दर्शकों के दिलों को जीत लिया. मूवी अब तक 500 करोड़ की कमाई कर चुकी है. अब एक्टर ने खुलासा किया कि भेड़िया 2 और स्त्री 3 में से कौन सी मूवी पहले रिलीज होगी.

Bhediya 2-Stree 3: ‘स्त्री 2’ साल 2024 की सबसे सफल फिल्मों में से एक बन गई है और इसे दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है. मूवी ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. यह मूवी हॉरर यूनिवर्स का एक हिस्सा है, जिसमें ‘स्त्री’, ‘भेड़िया’ और ‘मुंज्या’ भी शामिल हैं. वरुण धवण ने स्त्री 2 में जबरदस्त कैमियो भी किया था. इसी तरह ‘भेड़िया’ में राजकुमार राव नजर आए थे. जैसे ये फिल्में जुड़ीं है, राजकुमार राव ने हाल ही में खुलासा किया कि इस यूनिवर्स की कौन सी मूवी पहले रिलीज होगी.

भेड़िया 2 या स्त्री 3 कौन सी हॉरर कॉमेडी फिल्म पहले होगी रिलीज

बॉलीवुड हंगामा के साथ एक इंटरव्यू में, राजकुमार राव ने खुलासा किया कि उन्हें रिलीज शेड्यूल के बारे में पूरी तरह से जानकारी नहीं है, लेकिन दर्शक जल्द ही ‘भेड़िया 2’ को बड़े पर्दे पर देखने की उम्मीद कर सकते हैं. बता दें, मेकर्स ने पहले अनाउंस किया था कि ‘भेड़िया 2’, 2025 में रिलीज होगी. ‘स्त्री 2’ के बारे में बात करते हुए, अभिनेता ने कहा, “बनेगी, निश्चित रूप से बनेगी और कोशिश करेंगे भाग 1 और 2 से भी बेहतर बने.”

अपने ही किरदार से क्यों डर जाती हैं श्रद्धा कपूर

‘स्त्री 2’ में श्रद्धा कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं. लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में श्रद्धा ने बताया कि उन्हें ‘स्त्री 2’ में अपने ही किरदार से डर लगता है. उन्होंने कहा, “मेरी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म में जब मेरे किरदार के चेहरे पर कुछ होता है, तो मैं डर जाती हूं. मैं खुद के कान और चेहरे को आधा ढके हुए बड़े पर्दे पर फिल्म देखती हूं.” उन्होंने कहा, “मैं हॉरर फिल्में नहीं देखती, लेकिन स्त्री 2 जैसी हॉरर कॉमेडी करती हूं. अगर मुझे कभी कोई बहुत अच्छी स्क्रिप्ट मिलती है तो मैं उस फिल्म का हिस्सा बनना पसंद करूंगी.”

स्त्री 2 में कौन से स्टार्स ने किया है कैमियो

स्त्री 2 में पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. अक्षय कुमार ने ‘स्त्री 2’ में एक आश्चर्यजनक कैमियो किया और अपकमिंग फ्रेंचाइजी में महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे. एक डांस नंबर में तमन्ना भाटिया की भी कैमियो भूमिका थी. इस बार की कहानी सरकटे भूत की है, जो चंदेरी गांव के पुरुषों को गायब कर देता है.

Read Also- Stree 2: अक्षय कुमार को हॉरर यूनिवर्स में मिलेगी सोलो फिल्म, लेखक निरेन भट्ट का बड़ा खुलासा

Read Also- Stree 2 की जबरदस्त सफलता पर श्रद्धा कपूर से जुड़े इस खास शख्स ने तोड़ी चुप्पी, कहा- वह हमेशा…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >