Bharti Singh से अस्पताल में मिलने पहुंचा उसका बेटा गोला, खुशी से झूम उठी कॉमेडियन, कहा- अब अच्छा महसूस हो रहा

भारती सिंह ने हॉस्पिटल से अपना दूसरा वीडियो शेयर किया है. दूसरा दिन उनके लिए राहत भरा था. भारती ने बताया कि वो अब अच्छा फील कर रही है और उससे मिलने उनका बेटा गोला आया है.

इस वक्त कॉमेडियन भारती सिंह अस्पताल में एडमिट है. भारती ने हाल ही में एक व्लॉग शेयर कर बताया कि उन्हें 3 दिन से पेट में दर्द हो रहा था. डॉक्टर्स ने बताया कि उनके गाल ब्लैडर में स्टोन है, जिसके लिए सर्जरी करनी होगी. वीडियो में उन्होंने ये भी बताया कि पहले उन्हें लगा एसिडिटी के कारण उन्हें पेट दर्द हो रहा था. हालांकि ये कुछ और निकला. उन्होंने अपने फैंस को सलाह दी कि पेट दर्द को इग्नोर ना कें और ज्यादा दर्द हो तो डॉक्टर के पास जरूर जाए. वहीं, हॉस्पिटल में भारती अपने बेटे गोला को याद करके रोने लगी. अब उनका लेटेस्ट हेल्थ अपडेट सामने आया है.


भारती सिंह का हेल्थ अपडेट
भारती सिंह ने हॉस्पिटल से अपना दूसरा वीडियो शेयर किया है. वीडियो में वो अपने बेटे गोला के साथ दिख रही है. कॉमेडियन ने बताया कि अस्पताल में गोला से मिलने देने के लिए स्पेशल परमिशन लेना पड़ा. इसके अलावा वो अपना हेल्थ अपडेट देते हुए कहती है कि अभी वो फिलहाल ठीक है और उसे बेटर फील हो रहा है. भारती अपने पति हर्ष लिंबाचिया को चिढ़ाते हुए कहती है कि वो जब दर्द में थी तो हर्ष अच्छी नींद ले रहा है. वहीं, भारती मजाकिया अंदाज में नर्स से हर्ष जैसे आदमी से शादी नहीं करने की सलाह भी देती है.

Bharti Singh अस्पताल में हुई एडमिट, बेटे को याद कर फूट-फूटकर लगी रोने, बोलीं- 3 दिन से दर्द से हूं परेशान

Also Read- Gurucharan Singh News: गुरुचरण सिंह के परिवार ने शादी की अफवाहों पर किया रिएक्ट, करीबी दोस्त ने कहा- ये फेक न्यूज है

Also Read- Gurucharan Singh News: जल्द शादी करने वाले थे गुरुचरण सिंह, फाइनेंशियल प्रॉब्लम की वजह से थे परेशान


अस्पताल में भारती सिंह से मिलने गोला आया
भारती सिंह से मिलने उसकी बहन भी अस्पताल आती है. हालांकि गोला शुरू में अपनी मां से मिलने से डरता है क्योंकि उसके हाथ में ड्रिप लगा होता है. फिर धीरे-धीरे उसका डर खत्म हो जाता है. गोला को देखकर भारती काफी खुश हो जाती है और उससे बातें करती है. वो गोला का डांस करते हुए वीडियो भी रिकॉर्ड करती है. गोला अपनी मां को किस करता है और भारती को अच्छा लगता है कि वो अपने बेटे के साथ समय बिता पाई. गोला उसे जल्द से जल्द ठीक होने के लिए कहता है. जिसके बाद वो चला जाता है. वहीं, भारती के लिए सुनील शेट्टी एक हैम्पर भेजते है, जिसमें हेल्थी प्रॉडक्ट्स होते है. बता दें कि भारती रियलिटी शो डांस दीवाने 4 को होस्ट कर रही है और सुनील इसके जज है.

Anupama: क्या अनुपमा और अनुज के रोमांस से आकांक्षा को होती है जलन, जानें क्या बोली गौरव खन्ना की पत्नी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >