Bhabiji Ghar Par Hain! Movie: अब थिएटर्स में गूंजेगा ‘सही पकड़े हैं’, फिल्म का हुआ अनाउंसमेंट, विभूति-तिवारी के साथ दिग्गज भोजपुरिया स्टार्स भी लगाएंगे तड़का

Bhabiji Ghar Par Hain! Movie: 10 साल से सुपरहिट शो ‘भाबीजी घर पर हैं!’ अब फिल्म बन रहा है. विभूति-तिवारी संग रवि किशन, निरहुआ जैसे भोजपुरिया स्टार्स भी दिखेंगे. रिलीज डेट और पूरी कास्ट जानें.

Bhabiji Ghar Par Hain! Movie: पिछले 10 सालों से टीवी की दुनिया पर राज कर रहा एंड टीवी का कॉमेडी शो ‘भाबीजी घर पर हैं!’ अब छोटे पर्दे से बड़े पर्दे तक पहुंच रहा है. दर्शकों को हंसाने वाला यह सुपरहिट सीरियल जल्द ही फिल्म के रूप में नजर आएगा. फिल्म में टीवी के लीड एक्टर्स आसिफ शेख, रोहिताश्व गौर और शुभांगी अत्रे के साथ भोजपुरी के तीन बड़े चेहरे रवि किशन, मुकेश तिवारी और निरहुआ भी शामिल हो गए हैं.

मेकर्स ने इसका ऐलान इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए किया, जिसमें लिखा था, “भाबीजी, जिन्होंने अब तक घर पर मनोरंजन किया है, अब बड़े पर्दे पर आ रही हैं.” साथ ही दो इंटेंस लुक पोस्टर भी जारी किए गए. ऐसे में आइए आपको इस पोस्टर की खासियत और फिल्म की बाकी जरूरी डिटेल्स बताते हैं.

यहां देखें फिल्म का पोस्टर-

पोस्टर की खासियत और फिल्म की रिलीज डेट

पोस्टर के मुताबिक, आसिफ शेख, रोहिताश्व गौर, शुभांगी अत्रे और विदिशा श्रीवास्तव काफी डरे-सहमे नजर आ रहे हैं. जी सिनेमा और एडिट II की निर्मित ‘भाबीजी घर पर हैं – फन ऑन द रन’ 6 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

10 सालों से दर्शकों का बना फेवरेट शो

शो की बात करें तो ‘भाभीजी घर पर हैं’ पिछले एक दशक से दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है. इसके आइकॉनिक किरदार विभूती मिश्रा, मनमोहन तिवारी, हप्पू सिंह, मलखान, टीका- लोगों के दिल में आज भी बसे हुए हैं. खासकर बुंदेली दरोगा हप्पू सिंह को इतनी पॉपुलैरिटी मिली कि उनके नाम पर एक अलग सीरियल ‘हप्पू की उल्टन पलटन’ भी लॉन्च हुआ.

वहीं, अब ‘अनीता’ का किरदार निभा चुकीं सौम्या टंडन बहुत जल्द रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ में खास भूमिका निभाते नजर आएंगी.

अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या यह फिल्म टीवी की तरह ही दर्शकों का दिल जीत पाएगी या नहीं.

यह भी पढ़ें- Mastiii 4 Box Office Records: दो दिनों में ‘मस्ती 4’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, तोड़ डाले 11 फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन, पूरी रिपोर्ट देखें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >