Bhabiji Ghar Par Hain के 11 साल पूरे होने पर सानंद वर्मा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं असल जिंदगी में भी सक्सेना हूं

Bhabiji Ghar Par Hain: सानंद वर्मा ने ‘भाबीजी घर पर हैं’ के 11 साल पूरे होने पर बताया कि कैसे डॉ. सक्सेना उनका हिस्सा बन चुके हैं. उन्होंने टाइमिंग, कॉमेडी और अपने अनुभव भी खुलकर साझा किए.

Bhabiji Ghar Par Hain: कॉमेडी शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ की कल्पना डॉ. अनोखेलाल सक्सेना के बिना अधूरी लगती है. बीते 11 वर्षों से अभिनेता सानंद वर्मा इस मजेदार और अनोखे किरदार को निभा रहे हैं, जो आज एण्डटीवी के सबसे यादगार कैरेक्टर्स में से एक बन चुका है. अब शो के 11 साल का सफर पूरा होने पर सानंद वर्मा ने अपने अनुभव साझा किए और इस बेहद खास जर्नी को हंसी, सीख और दर्शकों के अपार प्यार से भरा हुआ बताया.

11 साल पूरे होने पर क्या बोले सानंद वर्मा?

सानंद वर्मा ने कहा, “लगभग 3000 एपिसोड के बाद, सक्सेना जी अब मेरे शरीर और दिमाग का हिस्सा बन चुके हैं. अब मुझे एक्टिंग के दौरान किसी हावभाव या प्रतिक्रिया के बारे में सोचना नहीं पड़ता, सब कुछ अपने आप हो जाता है. हमारे शो की ताजगी की असली वजह हमारे बेहतरीन लेखक हैं, जो हर बार नए किस्से और पंचलाइन लेकर आते हैं. जैसे ही दर्शकों ने हमारे किरदारों से जुड़ाव महसूस किया, शो की रफ्तार और भी मजबूत हो गई.”

कॉमेडी का संगीत से जुड़ाव

कॉमेडी को संगीत के साथ जोड़ते हुए सानंद कहते हैं, “कॉमेडी बिल्कुल संगीत की तरह होती है, सही टाइमिंग और रिदम ही उसकी आत्मा है! जैसे एक संगीतकार नोट्स का अभ्यास करता है, हम पंचलाइन की टाइमिंग पर काम करते हैं. आवाज का टोन या बस एक छोटा सा ठहराव भी पूरे मजाक का रंग बदल सकता है. हर कलाकार की अपनी टाइमिंग होती है, अपना सुर होता है. बेहतरीन कॉमेडी तभी बनती है जब लेखन, टाइमिंग और सह-कलाकारों की केमिस्ट्री एक साथ मेल खाती हैं. यही तीनों मिलकर जादू पैदा करते हैं.”

“मैं असल जिंदगी में भी सक्सेना ही हूं”

एक मजेदार खुलासा करते हुए सानंद वर्मा ने मुस्कुराते हुए कहा, “मेरे डायरेक्टर अक्सर कहते हैं कि मैं असल जिंदगी में भी सक्सेना ही हूं! हम दोनों कॉरपोरेट के दिनों से एक-दूसरे को जानते हैं, और उन्हें हमेशा लगता था कि मैं रियल लाइफ में भी उतना ही अटपटा हूं जितना पर्दे पर दिखता हूं. शायद यही वजह है कि यह किरदार मुझे इतनी सहजता से मिल गया. यह सफर बिल्कुल अनोखा और बेहद संतोषजनक रहा है, जिसे मैं कभी भी बदलना नहीं चाहूंगा.”

यह भी पढ़ें- De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 3: अजय देवगन की फिल्म की तीसरे दिन जबरदस्त पकड़, तृप्ति डिमरी और राजकुमार राव की फिल्मों को पछाड़ा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >