Bhabi Ji Ghar Par Hai: बिकिनी हो या फिर शॉर्ट ड्रेस, हर लुक में कहर ढाती हैं अंगूरी भाभी, 19 साल बाद टूटी शादी

अंगूरी भाभी के नाम से लोकप्रिय हुई टीवी एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे अपने देसी अंदाज के लिए काफी फेमस है. कॉमेडी शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ की एक्ट्रेस शुभांगी अपने पति से अलग हो गई है. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अपनी तसवीरों से फैंस को दीवाना बना देती है.

Bhabi Ji Ghar Par Hai: भाबीजी घर पर हैं में (Bhabi Ji Ghar Par Hai) अंगूरी भाभी से घर-घर में पॉपुलर हुई शुभांगी अत्रे इस समय खबरों में बनी हुई है. शुभांगी इस बार अपनी किसी तसवीर या वीडियो को लेकर चर्चा में नहीं है, बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में है. एक्ट्रेस 19 साल बाद अपने पति से अलग हो गई. इस बात की जानकारी उन्होंने हाल ही में दी. चलिए आपको बताते है कौन है ये एक्ट्रेस.

इन शोज में काम कर चुकी है शुभांगी अत्रे

शुभांगी अत्रे को दर्शक अंगूरी भाभी के नाम से पहचानते है. सीरियल भाबीजी घर पर हैं में शुभांगी ने शिल्पा शिंदे को रिप्लेस किया था. कुछ ही समय में इस किरदार से वो काफी लोकप्रिय हो गई. एक्ट्रेस ने अधूरी कहानी हमारी, चिड़िया घर और हवन जैसे शोज में काम किया है. बता दें कि एकता कपूर के शो कसौटी जिंदगी की से उन्होंने अपने करियर की शुरूआत की.

शुभांगी अत्रे का ग्लैमरस अंदाज

शुभांगी अत्रे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. इंस्टाग्राम पर उन्हें 948K लोग फॉलो करते है. एक्ट्रेस को घूमने का काफी शौक है और वो इसकी झलक और फोटोज पोस्ट करती रहती है. भाबीजी घर पर हैं में साड़ी में दिखने वाली एक्ट्रेस अक्सर ग्लैमरस आउटफिट में नजर आती है. डीप नेक ड्रेस से लेकर एथनिक आउटफिट, हर ड्रेस में वो बेहद हसीन लगती है. बिकिनी टॉप में उन्होंने तसवीर पोस्ट कर फैंस की धड़कनें बढ़ा दी थी.

क्यों पति से अलग हुई एक्ट्रेस

शुभांगी अत्रे ने बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में कहा कि,“लगभग एक साल हो गया है, हम साथ नहीं रह रहे हैं. पीयूष और मैंने अपनी शादी बचाने की पूरी कोशिश की. आपसी सम्मान, साहचर्य, विश्वास और मित्रता एक मजबूत विवाह की नींव है. हालांकि हमें अंत में एहसास हुआ कि हम अपने मतभेदों को हल नहीं कर सकते और एक-दूसरे को स्पेस देने और अपनी पर्सनल लाइफ और करियर पर फोकस करने का फैसला किया.”

Also Read: Tu Jhoothi Main Makkar BO Collection Day 1: पहले ही दिन रणबीर-श्रद्धा की फिल्म ने किया धमाका, जानें कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >